{"_id":"5ad0f9f84f1c1b9f098b4683","slug":"152364492213-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाइवे निर्माण में अवरोध बन रहे ढाबों व मकानों को गिराया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाइवे निर्माण में अवरोध बन रहे ढाबों व मकानों को गिराया गया
Updated Sat, 14 Apr 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण हटाया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बक्शा। बक्शा थाना क्षेत्र के सवंसा एवं उमरपुर गांव में राष्ट्रीय राज्य मार्ग के निर्माण में बाधक बने तीन ढाबों एवं आधा दर्जन मकानों को शुक्रवार को गिराया दिया गया। किसानों ने प्रशासन पर मनमानी करने का आरोप लगाया है।
उपजिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियदर्शिनी ने तहसीलदार सदर, राजस्व टीम के साथ क्षेत्राधिकारी सदर विनय कुमार द्विवेदी सहित बक्शा, सिकरारा एवं सरायख्वाजा थाने की फोर्स व पीएसी के जवानों के साथ सवंसा एवं उमरपुर गांव पहुंची। पूर्व में नोटिस दिये हुए चिह्नित मकानों एवं तीन ढाबों पर जेसीबी चलवाना शुरू कर दिया। जेसीबी से ममकान व ढाबा गिरते देख लोग आनन-फानन में सामानों को निकाल सुरक्षित स्थानों पर रखने लगे। किसानों ने एक बार विरोध किया। परंतु प्रशानिक सख्ती के चलते किसानों के विरोध का स्वर दब गया। जेसीबी मशीनों ने ढाबों, मकानों के अलावा दर्जनों पेड़ो को जमीदोंज कर दिया। उमरपुर की विधवा महिला किसान लालदेई, ताहिरपुर निवासी चंद्रबली, सवंसा निवासी राजेश यादव, बेनीराम, सुरेंद्र यादव ने मुआवजा राशि न देने का आरोप लगाया। जबकि धनरा देवी, मंजीत उपाध्याय, राम लखन यादव, संतोष कुमार उपाध्याय, संदीप, विक्रमाजीत, सुरेश उपाध्याय ,सुनील गुप्ता त्रिवेणी अग्रहरि आदि ने मुआवजा राशि के अलावा अभी तक जमीन तरमीन न होने की भी शिकायत की। उपजिलाधिकारी ने बताया कि पूर्व में जिन-जिन किसानों को नोटिस दी जा चुकी है। उन्ही किसानों द्वारा किया गया कब्जा हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कुछ किसान मुआवजा राशि पाने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाये हैं। जबकि कुछ अतिक्रमण हटाने में आनाकानी कर रहे है। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ किसानों का पारिवारिक विवाद भी चल रहा है। जिसके कारण भुगतान का विवाद कर रहे हैं।
सड़क पर गड्ढे हादसे का सबब
सिंगरामऊं। नौपेड़वा-ढखवा वाया रतासी मार्ग की हालत दयनीय है। लगभग दो किलोमीटर मार्ग गड्ढे में तब्दील हो गया है। इससे आवागमन में दिक्कत हो रही है। प्रदेश सरकार ने सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का आदेश जारी किया था लेकिन यह सड़क सरकार के आदेश को मुंह चिढ़ा रही है। क्षेत्र के मोनू मिश्र, सत्यनारायण सिंह, दिलीप कनौजिया, जीतलाल सरोज, कृष्ण कुमार हलवाई, अख्तर हुसेन अंसारी, अरविंद उपाध्याय आदि ने बताया कि करीब एक दशक पूर्व बने इस मार्ग की एक बार भी मरम्मत नहीं की गई है।