{"_id":"5acfaffb4f1c1b1e3d8b4f13","slug":"15235604469-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगे पूरी नहीं होने पर फिर शुरू किया भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगे पूरी नहीं होने पर फिर शुरू किया भूख हड़ताल
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मछलीशहर। आश्वासन के बाद भी मांगे पूरी नहीं होने पर जनसमस्याओं को लेकर भाकपा कार्यकर्ता फिर से तहसील परिसर में भूख हड़ताल पर बैठ गए। जन समस्याओं को लेकर उन्होंने 42 दिनों तक धरना प्रदर्शन कर भूख हड़ताल की थी। अधिकारियों ने आश्वासन दिलाकर भूख हड़ताल को खत्म करा दिया था। लेकिन आश्वासन को पूरा नहीं किया गया तो गुरुवार को फिर से भूख हड़ताल पर बैठ गए।
क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर संगठन के लोगों का धरना लगातार 42 दिन तक चला। 28 मार्च को संगठन के सदस्यों ने जब धूप में लेटकर प्रदर्शन शुरू किया तो उपजिलाधिकारी और क्षेत्राधिकारी ने प्रदर्शनकारियों से मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को आठ अप्रैल तक मांग पूरी करने का आश्वासन दिया था। आश्वासन पूरा नहीं होने पर भाकपा नेताओं ने भूख हड़ताल करने का निर्णय लिया। संगठन के लोग उपजिलाधिकारी से मिलकर बुधवार को जब जानकारी मांगी तो पता चला कि अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। तो गुरुवार को फिर से धरने पर बैठ गए। पहले दिन उदयराज पटेल, लालजी पटेल, नन्हेलाल पटेल, अमर कुमार और संतोष गौतम भूख हड़ताल पर रहे। इस मौके पर कल्पनाथ गुप्ता, सालिकराम पटेल, सुबाष गौतम, कृष्ण नारायण तिवारी मौजूद रहे।