फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्रशिक्षण केंद्र संचालिका पर छात्राओं ने लगाए आरोप

प्रशिक्षण केंद्र संचालिका पर छात्राओं ने लगाए आरोप

Fri, 13 Apr 2018 12:43 AM IST
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
प्रशिक्षण केंद्र संचालिका पर छात्राओं ने लगाए आरोप
शाहगंज। नगर के पक्का पोखरा पश्चिमी कौड़िया में संचालित कौशल विकास प्रशिक्षण केंद्र की सिलाई महिला आईटीआई की छात्राओं ने केंद्र संचालक पर अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है। सीओ से मिलकर केंद्र संचालिका के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की। छात्रा सरोजा पुत्री सतिराम के नेतृत्व में दिए गए प्रार्थना पत्र में छात्राओं ने आरोप लगाया कि शासन द्वारा खाते में जमा हुई छात्रवृत्ति के सत्रह हजार रुपये को संचालिका शिवकुमारी गुप्ता व उसके पुत्र अतुल द्वारा खाते से निकालकर संचालिका को देने का दबाव बनाया जा रहा है। जिसका विरोध करने पर मां बेटे द्वारा फर्जी मुकदमा करने और जीवन बर्बाद करने की धमकी दी जा रही है। सिलाई कढ़ाई के सामान को उनके पुत्र द्वारा प्रशिक्षण केन्द्र में बेचा जाता है। जहां खरीदारी के लिए जाने पर गलत व्यवहार किया जाता है। विरोध करने पर प्रशिक्षण केन्द्र से निकालने की धमकी दी जा रही है। सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रार्थना पत्र देने वालों में गुंजा गौतम, रागिनी, ममता, रीना, संगीता, प्रियंका, पुष्पा, अंतिमा, प्रभावती आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed