{"_id":"5acfae164f1c1b523e8b4ec5","slug":"15235599618-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में बाइक सवार की मौत
Updated Fri, 13 Apr 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि जफराबाद थाने के सामने बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो छात्र घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगा रखे थे।
करंजाकला प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के बरगांव निवासी संजीव (45) दूध का कारोबार करते थे। वह जौनपुर शहर से घर लौट रहे थे। शाम करीब चार बजे सिद्दीकपुर ब्लाक मुख्यालय के निकट पहुंचे थे तभी सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक समेत फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर जलालपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर निवासी मनीष कुमार मिश्रा( 22) और इसी गांव के आशीष कुमार बाइक से परीक्षा देकर घर लौट रहे थे । जफराबाद थाना के पास पहुंचे थे, तभी उनके आगे आगे चल रही प्राइवेट मिनी बस के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया। जिससे बाइक सवार बस में पीछे से टकरा गए। दोनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया और बस को कब्जे में ले लिया है।