फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   प्रशासनिक रूट डायवर्जन का वाहन चालक नहीं कर रहे अनुपालन

प्रशासनिक रूट डायवर्जन का वाहन चालक नहीं कर रहे अनुपालन

Wed, 11 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 11 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
प्रशासनिक रूट डायवर्जन का वाहन चालक नहीं कर रहे अनुपालन

विज्ञापन
मछलीशहर। फूलपुर में बन रहे ओवरब्रिज के कारण इलाहाबाद मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित होने पर प्रशासन ने रायबरेली हाइवे से होकर भुपियामऊ के रास्ते बड़े वाहनों के आवागमन की योजना बनाई थी। मगर उक्त का अनुपालन न करके बड़े वाहन जंघई जाने वाले ग्रामीण मार्ग से जा रहे हैं जिसके चलते दुर्घटनाएं हो रही हैं।
उक्त मार्ग पर बाधित आवागमन को लेकर प्रशासन ने हाइवे के रास्ते ही इलाहाबाद जाने का रूट तय किया था। इस रूट की जानकारी देने के पश्चात फूलपुर का रास्ता अक्टूबर माह में बंद किया गया था। इलाहाबाद का सफर तय करने में दूरी ज्यादा होने के कारण अधिक समय लग रहा था। साथ ही टोलटैक्स का अधिभार भी पड़ रहा था। सभी वाहन जंघई मार्ग से होकर गुजर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्र का मार्ग सकरा होने के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। दो बड़े वाहनों के आमने सामने आने पर परेशानी होती है। सिंगल रोड पर पटरी भी नहीं बनी है। ऐसे में बाइक या छोटे वाहन चालक पास लेने में असावधानी के चलते दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन


टूट रही रोड, हो रही दुर्घटनाएं
बरईपार। पंवारा टोल टैक्स पर टैक्स न देने के चक्कर मे बड़े वाहन मुंगराबादशाहपुर से ही सुजानगंज की तरफ मुड़कर बरईपार, जौनपुर होते हुए आगे निकल जाती है। जिससे ग्रामीण सड़कों का नुकसान हो रहा है और आए दिन दुर्घटनाएं भी हो रही हैं। 2 साल पूर्व बनी सुजानगंज से सिकरारा की 27 किलोमीटर रोड इन बड़े वाहनों के चलने से खराब हो चुकी है। लोगों का कहना है कि अगर इन वाहनों को न रोका गया तो जल्द ही यह रोड गड्ढे में तब्दील हो जाएंगे। इन बड़े वाहनों का संचालन बंद किया जाए तभी सड़कें और लोग सुरक्षित रह सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed