{"_id":"5aca5cf54f1c1bec6b8b46bd","slug":"152321151217-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंघई स्टेशन पर बनेगा उच्च श्रेणी का प्लेट फार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंघई स्टेशन पर बनेगा उच्च श्रेणी का प्लेट फार्म
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मीरगंज। जंघई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की हालत सुधारी जाएगी। रेलवे ने इसकी मंजूरी कर दी है। प्लेटफार्म को सुविधाओं से लैस कर दिया जाएगा। प्लेटफार्म को ऊंचा किया जाएगा ताकि यात्रियों को ट्रेनों में चढ़ने में असुविधा न हो।
वाराणसी-प्रतापगढ रेलवे रुट पर स्थित जंघई रेलवे स्टेशन ए श्रेणी का स्टेशन है। यहा का प्लेटफार्म नंबर एक काफी नीचा है। जिससे कई लोग गिरकर दुर्घटना ग्रस्त भी हो चुके हैं। कई की जान भी चली गयी है। प्लेटफार्म नीचा होने की वजह से महिलाओं व विकालांगो को बोगी में चढने में काफी दिक्कत होती है। जिसकी मांग वर्षो से चल रही थी। जिस पर एक करोड का प्रस्ताव रेलवे को भेजा गया था। जिसकी सहमति मिल गयी है। जिसकी टेण्डर प्रक्रिया चल रही है। प्लेटफार्म एक को ऊंचा बनाया जाना है। जिस पर सारी सुविधाएं उपलब्ध होगी। प्लेटफार्म की छावनी बढ़ेगी प्लेट फार्म पर मार्वल बैठाया जाएगा। पेयजल के बूथ बनेंगे। यात्रियों को बैठने की व्यवस्था की जाएगी। सहायक मंडल अभियंता प्रतापगढ राम लखन सचान का कहना है की प्लेटफार्म नंबर एक को ऊंचा करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। टेन्डर प्रकिया चल रही है।