फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   लोक कल्याण मेले में योजनाओं की दी जानकारी

लोक कल्याण मेले में योजनाओं की दी जानकारी

Fri, 06 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
लोक कल्याण मेले में योजनाओं की दी जानकारी
दो दिवसीय तहसील स्तरीय लोक कल्याण मेला एवं प्रदर्शनी के दूसरे दिन सभी तहसीलों में मेले का आयोजन किया गया। सदर तहसील में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण, गन्ना विभाग, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, महिला कल्याण विभाग, कृषि रक्षा अनुभाग, श्रम विभाग व अन्य विभागों द्वारा योजनाओं के स्टाल लगाए गए। भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार द्वारा लोक कल्याण मेला इसलिए लगाया गया है कि इसमें आम जनमास को सभी विभागों की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा सके। जिला उपाध्यक्ष पंकज मिश्र ने प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि ऋण मोचन योजना आदि के बारे में विस्तार से चर्चा की। जिला महामंत्री पुष्पराज सिंह, संदीप त्रिपाठी, पाणिनी सिंह, दीपक सिंह मांटो ने सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियां गिनाईं। इस मौके पर डा. विनोद सिंह, उपजिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शनी, तहसीलदार मायाराम वर्मा, आदित्य त्रिपाठी, नाजिर सदर, बृजमोहन शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed