{"_id":"5ac6784d4f1c1bbc618b5b80","slug":"152295636916-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ की घटना के विरोध में हुआ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ की घटना के विरोध में हुआ प्रदर्शन
Updated Fri, 06 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ के बीडीओ से एडीएम द्वारा किए गए अभद्रता पर जिले के सभी विकासखंडों में गुरुवार को ब्लाक कर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया। एडीएम के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विकास भवन पर प्रादेशिक विकास सेवा संघटन ने विरोध प्रदर्शन कर कहा कि अगर प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई तो छह अप्रैल से कार्य बहिष्कार होगा और सात अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल किया जाएगा।
रामदरस चौधरी की अध्यक्षता में हुए धरना प्रदर्शन में वक्ताओं ने कहा कि एक राजपत्रित अधिकारी द्वारा दूसरे राजपत्रित अधिकारी के साथ खुलेआम सार्वजनिक रूप से दुर्व्यवहार किया गया। आठ दिन बीत गए लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वक्ताओं ने मांग की कि एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी को निलंबित कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए। इस मौके पर दयाराम, पीके राय, कमलेश सोनी, जयेश सिंह, राजीव शर्मा, देवेंद्र प्रताप, रवि कुमार आदि मौजूद रहे।
महराजगंज:
आजमगढ़ के बीडीओ को एडीएम द्वारा किए गए अभद्रता पर ब्लाक कर्मियों ने गुरुवार को कार्य बहिष्कार कर कार्रवाई की मांग की। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी संजय राजभर, विजय कुमार तिवारी, अंकित सिंह, संतलाल, मेश्राम मीणा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
खुटहन:
आजमगढ़ जिले के मोहम्मदपुर विकासखंड पर तैनात खंड विकास अधिकारी संतोष नारायण गुप्ता के साथ एडीएम लवकुश त्रिपाठी द्वारा गत 29 मार्च को की गई मारपीट व दुर्व्यवहार के विरोध में गुरुवार को ब्लाक कर्मचारियों ने बीडीओ रमाशंकर सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन कर कार्य बहिष्कार किया। इस मौके पर जेई एमआई झिनई राम, योगेश पाठक, एडीओ पंचायत विजय बहादुर धूरिया, दुर्ग विजय कुमार, उपेंद्र यादव, राकेश यादव, मनोज, रमेश चंद्र, देव मिश्रा, वीरेंद्र, दिनेश मौजूद रहे।
धर्मापुर:
अभद्रता पर नाराजगी जताते हुए धर्मापुर ब्लाक कर्मियों ने कार्य का बहिष्कार कर बीडीओ धर्मापुर रामचरन यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। बीडीओ रामचरन यादव ने कहा कि जब तक एडीएम के विरुद्ध कार्रवाई नहीं होगी कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। इस अवसर पर प्रमोद कुमार, रामश्री, स्वतंत्र कुमार, रजनीश पांडेय, बाबूलाल, धर्मेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
सुजानगंज:
ब्लॉक मुख्यालय सुजानगंज पर सभी कर्मचारियों ने दो दिन तक काम न करने का निर्णय लिया और मुख्यमंत्री को ऑनलाइन दिए पत्र में यह भी कहा कि यदि उचित कार्रवाई नहीं हुई तो हम आंदोलन को बाध्य होंगे। जिला उपाध्यक्ष एवं खंड विकास अधिकारी जयेश कुमार सिंह ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी द्वारा इस प्रकार का बर्ताव बर्दाश्त के बाहर है। इस अवसर पर एडीओ पंचायत रमेश कुमार मौजूद रहे।
सिरकोनी:
एडीओ पंचायत हौसिला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में कर्मियों ने धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राजेश कुमार, फौजदार पाल, अजय मिश्र, नसरीन बानो, राना आदि मौजूद रहे।