{"_id":"5ac3d5484f1c1bb9618b5633","slug":"15227835656-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम्योपैथिक चिकित्सा है सस्ती चिकित्सा पद्धति- डा.लीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम्योपैथिक चिकित्सा है सस्ती चिकित्सा पद्धति- डा.लीना
Updated Wed, 04 Apr 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मड़ियाहूं। स्थानीय राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय द्वारा मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मडियाहूं के परिसर में आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 207 मरीजों का उपचार किया गया। शिविर का उद्घाटन मड़ियाहूं विधायक डा. लीना तिवारी ने डा. हैनिमैन की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित करके किया।
उन्होंने होम्योपैथिक को आम जनमानस की विधा बताते हुए उसके उपयोगिता पर प्रकाश डाला। कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सा बहुत सस्ती चिकित्सा पद्धति है ।इससे पुराने से पुराने रोग दूर हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि होम्योपैथिक चिकित्सालय के लिए भवन का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। शासन से मंजूरी मिलते ही नये भवन का निर्माण शीघ्र कराया जाएगा। जिला होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी डा. एलबी सिंह ने कहा कि इस पद्धति से सभी नये पुराने रोगों का इलाज होता है। सर्जिकल बीमारियों ,एलर्जी, त्वचा रोग, अस्थमा, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य की रक्षा में होम्योपैथिक कारगर चिकित्सा पद्धति है । प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डा. एसबी चौहान ने कहा कि लोगों के मन में यह गलत धारणा है कि होम्योपैथिक दवाई देर से फायदा करती है। इस अवसर पर डा. श्याम दत्त दुबे, इंजीनियर सात्विक तिवारी, डा. राम सिंह, डा. अश्विनी जायसवाल, फार्मासिस्ट अनिल कुमार, वार्ड ब्वाय अमित कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डा. पीके सिंह आदि उपस्थित रहे।