फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   संस्था के इतिहास एवं साहू कल्याण कोष के बारे में दी जानकारी

संस्था के इतिहास एवं साहू कल्याण कोष के बारे में दी जानकारी

Tue, 03 Apr 2018 12:42 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:42 AM IST
विज्ञापन
संस्था के इतिहास एवं साहू कल्याण कोष के बारे में दी जानकारी
साहू समाज के लोग

विज्ञापन
जौनपुर। साहू कल्याण समिति (साहू क्लब) द्वारा सोमवार का भारतीय हिंदू नूतन वर्ष अभिनंदन समारोह के अवसर पर एक सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के पूर्व अध्यक्ष डा. मिशोरी लाल गुप्ता ने संस्था के इतिहास एवं साहू कल्याण कोष के बारे में बताया। सलमान शेख, मृत्युंजय सिंह एवं रिदम डांस फैक्ट्री लखनऊ द्वारा विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

शुभारम्भ मुख्य अतिथि नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर के अध्यक्ष शिव गोविंद साहू द्वारा महात्मा गांधी के प्रतिमा के समक्ष दीप जलाकर किया। उन्होंने वैश्य समाज को एकजुट होकर राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने और साहू समाज के विकास के लिए युवाओं के आगे आने पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत रानीगंज प्रतापगढ़ के अध्यक्ष मीरा गुप्ता ने साहू कल्याण समिति जौनपुर के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों की शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए भूरी भूरी प्रशंसा की। साहू क्लब संरक्षक अजय कुमार गुप्त आईआरएस दिल्ली ने साहू समाज उत्थान के लिये महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिये प्रेरित किया। साहू कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्त विपणन अधिकारी आजमगढ़ ने सफल आयोजन हेतु कार्यक्रम प्रायोजक लालजी गुप्ता एवम सह प्रयोजक संतोष साहू (बच्चा) सहित समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अरविन्द बैंकर ने किया। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष सतीश चंद्र गुप्ता, महामंत्री संजय गुप्ता, कोषाध्यक्ष संतोष गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता, यशपाल गुप्ता, कृष्ण गोपाल गुप्ता, शिव शंकर साहू, शिवकुमार साहू, प्रशांत कुमार गुप्ता एडवोकेट, विवेक कुमार गुप्त, ननकऊ गुप्ता, बिंदेश्वरी साहू, घनश्याम साहू, प्रीति गुप्ता, शैल साहू, माया गुप्ता, शरद साहू, दीपक गुप्ता, ज्ञान प्रकाश आर्य, राधेश्याम साहू आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed