फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   बीडीओ के साथ हुए दुर्व्यवहार पर जताया रोष

बीडीओ के साथ हुए दुर्व्यवहार पर जताया रोष

Tue, 03 Apr 2018 12:35 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:35 AM IST
विज्ञापन
बीडीओ के साथ हुए दुर्व्यवहार पर जताया रोष

विज्ञापन
जौनपुर। आजमगढ़ के मोहम्मदपुर में तैनात बीडीओ को एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी द्वारा थप्पड़ मारने से नाराज प्रादेशिक विकास सेवा संगठन के सदस्यों ने सोमवार को विकास भवन में प्रदर्शन किया। एडीएम प्रशासन के विरुद्घ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की।

वक्ताओं ने कहा कि आजमगढ़ में एडीएम प्रशासन लवकुश त्रिपाठी ने बीडीओ संतोष नरायण गुप्ता को थप्पड़ मार दिया। एडीएम द्वारा बीडीओ के साथ किए गए इस व्यवहार की निंदा करते हुए रोष जताया। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो पांच व छह अप्रैल के मध्य कार्य बहिष्कार करने और सात अप्रैल से अनिश्चित कालीन हड़ताल करने की चेतावनी दी। प्रदर्शन करने वालों में डीडीओ दयाराम, डीसी मनरेगा कमलेश कुमार सोनी, पीडी पीके राय सहित सभी बीडीओ रहे। खंड विकास अधिकारी रमाशंकर सिंह के नेतृत्व में सोमवार को खुटहन ब्लॉक में प्रदर्शन किया गया। जेई एमआई झिनई यादव,एडीओ पंचायत विजय बहादुर धूरिया,वीडियो कोऑपरेटिव दुर्ग विजय कुमार ग्राम विकास अधिकारी उपेंद्र यादव,राकेश यादव,मनोज,रमेश चंद्र देव मिश्रा, वीरेंद्र,दिनेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed