फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   उतर पस्तिकाओं की जांच के बाद होगी कार्रवाई

उतर पस्तिकाओं की जांच के बाद होगी कार्रवाई

Tue, 03 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Tue, 03 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
उतर पस्तिकाओं की जांच के बाद होगी कार्रवाई

विज्ञापन
जौनपुर। बरसठी के मियांचक स्थित श्री इंद्रमणि महाविद्यालय की गायब उत्तर पुस्तिकाओं को सोमवार को तीसरे दिन वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में जमा कराया गया। कालेज से हलफनामा इस बाबत हलफनामा भी लिया गया। इन उत्तर पुस्तिकाओं की जांच विशेष कमेटी से कराई जाएगी। जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कालेज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दोषी साबित होने पर परीक्षा केंद्र निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
श्रीइंद्रमणि महाविद्यालय केंद्र पर शनिवार को दूसरी पाली में बीए द्वितीय वर्ष शिक्षा शास्त्र प्रथम प्रश्न पत्र की परीक्षा थी। मड़ियाहूं पीजी कालेज को संकलन केंद्र बनाया गया है। इसी केंद्र पर कापियों को जमा करना था। देर शाम तक उत्तर पुस्तिका का बंडल नहीं जमा किया गया तो संकलन केंद्र ने इस बाबत पूछताछ की। कालेज के प्रबंधक राजेश कुमार ने बताया कि परीक्षा खत्म होने के बाद कॉलेज का स्टाफ 58 कापियों का बंडल लेकर जमा करने मड़ियाहूं जा रहा था, भन्नौर के पास कॉपियों का बंडल गिर गया। देर रात उत्तर पुस्तिकाओं की खोजबीन की गई लेकिन पता नहीं चला। रविवार को सुबह आठ बजे बंडल मिला। रविवार को उत्तर पुस्तिकाएं विश्वविद्यालय में नहीं जमा कराई जा सकीं। सोमवार को कालेज से शपथ पत्र लेकर उत्तर पुस्तिकाओं का बंडल जमा कराया गया।
विज्ञापन


श्रीइंद्रमणि महाविद्यालय की गायब उत्तर पुस्तिकाओं को सोमवार को शपथपत्र लेकर जमा कराया गया। मामले की जांच के लिए विशेष कमेटी का गठन किया जाएगा। यदि किसी तरह की गड़बड़ी साबित हुई तो कालेज के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा केंद्र निरस्त किया जाएगा और कॉलेज को काली सूची में डाला जाएगा। संजीव कुमार सिंह, परीक्षा नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed