फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   श्रद्धा के साथ पूजे गए भगवान चित्रगुप्त

श्रद्धा के साथ पूजे गए भगवान चित्रगुप्त

Mon, 02 Apr 2018 12:32 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
श्रद्धा के साथ पूजे गए भगवान चित्रगुप्त

विज्ञापन
जौनपुर। भगवान चित्रगुप्त प्रकटोत्सव पर भगवान चित्रगुप्त मंदिर रुहट्टा में भव्य श्रृंगार किया गया। आकर्षण फूलों व रंगीन लाइटों से भव्य सजावट किया गया। छप्पन भोग व महाआरती की गई। भजन सम्राट पंकज सिन्हा व गायिका शैली गगन ग्रुप द्वारा भजन संध्या प्रस्तुत किया गया। भगवान के भजन सुनकर लोग झूम उठे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
राज्यमंत्री गिरीश चन्द यादव ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त के दर्शन मात्र से ही लोगों की मनोकामना पूरी होती है। ब्रह्मा भगवान की काया से उत्पन्न भगवान चित्रगुप्त संसार का लेखा जोखा रखते हैं। भगवान चित्रगुप्त आज हर घर घर मे श्रृंगार महोत्सव में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष दिनेश टंडन ने कहा कि कायस्थ समाज ने हमेशा मार्गदर्शन किया है। भगवान चित्रगुप्त सबके भगवान हैं। आज भगवान का दर्शन करने से धन्य हो गया। दीवानी बार संघ के पूर्व अध्यक्ष आमोद कुमार सिन्हा ने कहा कि जो इंसान कलम दवात का प्रयोग कर लिया वो भगवान चित्रगुप्त का हो गया। अधिवक्ता संतोष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि ब्रह्मा जी ने संसार में चित्रगुप्त भगवान को भेजा जो आज पूज्यनीय हैं।
विज्ञापन

डा. मनमोहन श्रीवास्तव ने कहा कि आज का आयोजन समाज में एकजुटता पैदा करती हैं व लोगो मे धार्मिक अनुष्ठान करने की प्रेरणा मिलती है। अध्यक्षता महासभा के जिला अध्यक्ष निलमणि श्रीवास्तव ने की। संचालन राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने किया। समिति के अध्यक्ष प्रदीप श्रीवास्तव, श्यामलकान्त श्रीवास्तव, डा. रजनीश श्रीवास्तव, डा. एनके सिन्हा, डा. नीलेश श्रीवास्तव, शशि कुमार श्रीवास्तव, राकेश श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव , डा. इन्द्रसेन श्रीवास्तव, विश्व प्रकाश श्रीवास्तव, योगेश श्रीवास्तव, प्रशांत, पंकज, अनुराग, श्रीकांत श्रीवास्तव, सोमेश्वर केशरवानी, रवि प्रकाश श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed