फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आरएसएस का उद्देश्य राष्ट्रवादी व्यक्तित्व का निर्माण करना

आरएसएस का उद्देश्य राष्ट्रवादी व्यक्तित्व का निर्माण करना

Mon, 02 Apr 2018 12:36 AM IST
Updated Mon, 02 Apr 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
आरएसएस का उद्देश्य राष्ट्रवादी व्यक्तित्व का निर्माण करना

विज्ञापन
शाहगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाहगंज शाखा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने संघ घोष के साथ नगर में पथ संचलन किया। पुराना चौक मोहल्ला स्थित सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ होकर, पुराना चौक, चूड़ी मोहल्ला, घासमंडी चौराहा, श्रीरामपुर रोड, नई आबादी होते हुए गायत्री शाखा प्राथमिक पाठशाला सेंट थामस रोड पहुंचा। नगर भ्रमण के दौरान स्वयं सेवकों पर घरो से पुष्प वर्षा होती रही।इस दौरान मुख्य वक्ता शिव प्रकाश मौर्य विभाग कार्यवाह व सह अध्यापक ने राष्ट्रीय बैठक में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मूल उद्देश्य राष्ट्रवादी व्यक्तित्व का निर्माण करना है। अनुशासित रहना, संगठित रहना और राष्ट्रीय शक्ति का निर्माण करना संघ की विचारधारा है। संघ के संस्थापक डाक्टर हेडगेवार ने राष्ट्र की मजबूती के लिए संघ का निर्माण किया था। भारत माता की जय के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक डाक्टर मोतीलाल गुप्ता, नगर प्रचारक रजनीश, अनिल मोदनवाल, हनुमान प्रसाद, विजय शंकर पांडेय, सर्वेश जायसवाल, अखिलेश आचार्य, प्रदीप जायसवाल, अमित कुमार, भुवनेश्वर मोदनवाल, देवेश, संदीप जायसवाल, अजेंद्र, श्रीष मोदनवाल, हिमांशु यादव, दिलीप, योगेश, गोपाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed