{"_id":"5abd3bd44f1c1bc3618b4684","slug":"15223513232-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी में आई खराबी, दो घंटे बंद रही रेलवे क्रासिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी में आई खराबी, दो घंटे बंद रही रेलवे क्रासिंग
Updated Fri, 30 Mar 2018 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फैजाबाद से वाराणसी की ओर जा रही मालगाड़ी का इंजन ब्रेक बाइंडिंग के चलते खेतासराय रेलवे स्टेशन पर खड़ा हो गया। गाड़ी लंबी होने के चलते वैगन का कुछ हिस्सा खेतासराय दीदारगंज रेलवे क्रासिंग तक पहुंच गया। जिससे इस मार्ग पर आवागमन ठप हो गया। सूचना पर पहुंचे इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ब्रेक बाइंडिंग रिलीज किया तब जाकर 11 बजे मालगाड़ी को आगे के लिए रवाना किया जा सका।
शाहगंज से आ रही मालगाड़ी को पास कराने के लिए गेट मैन ने साढ़े आठ बजे रेलवे क्रासिंग का गेट बंद किया। मालगाड़ी के इंजन में ब्रेक बाइंडिंग का आभास होने पर चालक ने खेतासराय स्टेशन पर गाड़ी रोक दी। गाड़ी लम्बी होने के कारण उसके कई डिब्बे क्रासिंग के फाटक के पार तक रह गए। चालक ने इसकी सूचना खेतासराय स्टेशन मास्टर के माध्यम से उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पर नौ बजे शाहगंज और जौनपुर जंक्शन से पहुंचे इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत कर तकनीकी दिक्कत दूर कर ब्रेक बाइंडिंग रिलीज किया तब जाकर मालगाड़ी 11 बजे जौनपुर के लिए रवाना हो सकी। इस दौरान ढाई घंटे क्रासिंग बंद रही जिससे खेतासराय दीदीरगंज मार्ग पर लंबा जाम लगा रहा।