फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   रोजगार मेला में 69 बेरोजगार युवाओं को मिली नौकरी

रोजगार मेला में 69 बेरोजगार युवाओं को मिली नौकरी

Wed, 28 Mar 2018 12:27 AM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
रोजगार मेला में 69 बेरोजगार युवाओं को मिली नौकरी

विज्ञापन
जौनपुर। जिला सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में 69 बेरोजगार युवाओं को नौकरी मिल गई। जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 06 प्रतिष्ठित कंपनियों में 245 बेरोजगार अभ्यर्थियों ने भाग लिया। जिसमें एमबीटी कृषि मार्ट प्रा0लि0 के एच0आर0 मैनेजर एसए अंसारी ने नौकरी के लिए साक्षात्कार प्रकिया में 46 अभ्यर्थी को सम्मिलित किया। जिसमें से 13 अभ्यर्थी का चयन किया। इसी तरह विथुना फर्टिलाइजस के एचआर मैनेजर धनंजय कुमार ने 36 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया, जिसमें 11 अभ्यर्थियों को चयन सेल्स पद के रूप में किया। न्यू यूनिकेयर हेल्थ सैल्यूशन के मैनेजर अरूण कुमार ने 56 बेरोजगार युवाओं का साक्षात्कार लिया जिसमें 17 अभ्यर्थियों का चयन सेल्स मैनेजर हेतु किया गया। इसके अलावा एसआईएस इण्डिया लि के एचआर मैनेजर पुष्पेन्द्र कुमार पाण्डेय नें कुल 68 अभ्यर्थियों का सिक्योरिटी गार्ड के पद हेतु साक्षात्कार लिया जिसमें कुल 18 अभ्यर्थियों का सिक्योरिटी गार्ड पद पर चयन कर लिया गया। जयशक्ति बायो टेक्नोलॉजी प्रालि के एचआर मैनेजर राघवेन्द्र सिंह ने 23 अभ्यर्थियों का सेल्स पद हेतु साक्षात्कार लिया, जिसमें 05 अभ्यर्थी का चयन किया गया। भारतीय जीवन बीमा निगम जौनपुर के विकास अधिकारी जैनुल आब्दीन के द्वारा अभिकर्ता पद हेतु 16 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया गया, जिसमें 05 बेरोजगार अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर मेला प्रभारी शिव कुमार यादव, आरपी पाण्डेय, आनन्द भूषण, जीशान अली, अजय, पी0के0सिंह, आरती रानी एवं रामसिंह मौर्य आदि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed