{"_id":"5aba94254f1c1b92778b7cf5","slug":"152217732110-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योग बंधु की बैठक में सड़क निर्माण पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योग बंधु की बैठक में सड़क निर्माण पर हुई चर्चा
Updated Wed, 28 Mar 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु/सीडा उद्योग बंधु की बैठक में सड़क निर्माण पर चर्चा हुई। मुख्य विकास अधिकारी ने जौनपुर-वाराणसी मार्ग से प्लाइवुड फैक्ट्री तक संपर्क मार्ग का निर्माण कार्य कराये जाने, आद्यौगिक क्षेत्र सिधवन के सड़क नाली के मरम्मत कराए जाने पर जानकारी हासिल की। इसके अलावा अध्यक्ष सीडा उद्यमी विकास समिति सतहरिया द्वारा सीडा से संबंधित समस्याओं दक्षिण और उत्तर साइड की टूटी मेन सड़क को ठीक कराये जाने, रोड की स्ट्रीट लाइट व हाईमास्ट लाइट न जलने, सीडा में हुए नाले के निर्माण के गुणवत्ता की जांच, राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 56 पर रोड चौड़ीकरण में त्रिलोचन बाईपास के लिए जमीन अधिग्रहण के संबंध में समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष इंद्रभान सिंह इंदु, प्रदीप सिंह, आरिफ हबीब, सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी आदि मौजूद रहे। ब्यूरो