फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   सपनों के संकट का युग, देश के लिए घातक

सपनों के संकट का युग, देश के लिए घातक

Tue, 27 Mar 2018 12:52 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
सपनों के संकट का युग, देश के लिए घातक
गोमती मे गंदगी

विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय संगोष्ठी भवन में आयोजित ‘अपना अध्यात्म, अपनी गोमती’ विषयक संगोष्ठी में सोमवार को मुख्य अतिथि आध्यात्मिक साक्षरता अभियान के संस्थापक स्वामी कृष्णकांत ने कहा कि मूर्ति ही नहीं बल्कि उसमें बसे परमात्मा की उपासना की जाती है। उस परमात्मा की बनाई नदियों का संरक्षण हमारा नैतिक कर्तव्य है। गोष्ठी का आयोजन स्वच्छ गोमती अभियान एवं आध्यात्मिक साक्षरता के संयुक्त प्रयास से किया गया।
उन्होंने कहा कि जब तक लोग जागरूक नहीं होंगे तब तक नदियों का संरक्षण नहीं हो सकेगा। विशिष्ट अतिथि चिकित्सा विज्ञान संस्थान बीएचयू के न्यूरोलाजी विभागाध्यक्ष प्रो. विजय नाथ मिश्र ने कहा कि नदियों के संरक्षण के लिए समाज को आगे आना चाहिए। भाजपा नेता डॉ. दिनेश सिंह बब्बू ने कहा कि जौनपुर की आत्मा समझी जाने वाली गोमती नदी संकट में है। उसके अस्तित्व की लड़ाई लड़नी पड़ रही है। इसमें हर किसी को सहयोग किया जाना चाहिए। कवि दरबारी लाल प्रेमी ने मां गोमती की व्यथा पर कविता के जरिए व्यक्त की। गीतांजलि संस्था की अध्यक्ष शशि श्रीवास्तव अतिथियों सम्मानित किया। प्रस्तावना वरिष्ठ अधिवक्ता हरिश्चन्द्र सिंह, अध्यक्षता अभियान के संरक्षक ईश्वर देव सिंह ने की। संचालन अध्यक्ष गौतम गुप्ता ने किया। डॉ. अंजुम श्रीवास्तव मदर्स फार मदर्स अभियान का अंबेसडर नियुक्त किया गया। छात्र शीलनिधि सिंह सहित 11 छात्रों व 10 महिलाओं को सम्मानित किया गया। संयोजक प्रबंध संकाय के प्रो. विक्रम देव ने आभार जताया। पूर्व विधायक सुरेंद्र जप्रताप सिंह, भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम के कप्तान आशीष श्रीवास्तव, श्याम मोहन अग्रवाल, डा. मानस पांडेय, प्रो. वीडी तिवारी, सतयप्रकाश गुप्त, श्याम त्रिपाठी, मदन मोहन भट्ट, भूपेंद्र सिंह, सुशील मिश्र, मनोज तिवारी, चंदन निषाद, आलोक वैश्य, मोहनीश शुक्ल, बृजेश मौर्य, संजय गुप्ता, अजीत सिंह, शेखर गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गोमती नदी के प्रदूषण पर जताई चिंता
जौनपुर। स्वामी कृष्णकांत और प्रो बीएन मिश्र ने सोमवार को गोमती नदी का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदूषण के बारे में जानकारी हासिल की। कहा कि जब तक नदियों में नाले गिरते रहेंगे तब तक स्वच्छता की बात बेमानी है। उन्होंने कहा कि संकट मोचन फाउंडेशन के विशम्भर नाथ मिश्र ने गंगा और प्रो. इंद्रमणि मिश्र ने गोमती के लिए प्रोजेक्ट तैयार किया है। इस पर सरकार को गंभीरता से सोचना चाहिए। प्रो. मिश्र ने कहा कि नदियों में प्रदूषण की वजह से मिर्गी की बीमारी तेजी से फैल रही है। राज कालेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डा. मनोज वत्स, कुंवर शेखर गुप्ता, आलोक गुप्ता साथ रहे। स्वच्छ गोमती अभियान के अध्यक्ष के आवास पर स्वामी कृष्णकांत ने कहा कि नदियों में कोई कूड़ा फेंक रहा है तो कोई नाला बहा रहा है। ऐसे में नदी कैसे स्वच्छ रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed