फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भगवान श्रीराम के जयकारे से गूंजा शहर

भगवान श्रीराम के जयकारे से गूंजा शहर

Mon, 26 Mar 2018 12:30 AM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
भगवान श्रीराम के जयकारे से गूंजा शहर
राम जी की शोभायात्रा

विज्ञापन
जौनपुर। राम नवमी पर रविवार को जिले भर में राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, हिंदू युवा वाहिनी, शिवसेना आदि संगठनों राम की शोभायात्रा निकालीं। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने यात्राओं पर पुष्पवर्षा की और आरती उतारी। शोभायात्रा के स्वागत के लिए शहर को फूलों और पताकाओं से सजाया गया था।
स्वामी अम्बुजानंद के नेतृत्व में शिव सेवा संस्थानम, युवा बजरंग दल राम नवमी शोभायात्रा समिति, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल की ओर से भंडारी स्टेशन से शोभायात्रा निकाली गई, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती कजगांव पड़ाव पर पहुंची। शोभायात्रा का संचालन कोतवाली चौराहे पर बने नियंत्रण कक्ष से सुशील कुमार वर्मा कर रहे थे। ओलंदगंज में जायसवाल समाज सेवा समिति के जिलाध्यक्ष जायसवाल, चंद्रशेखर जायसवाल, अनिल जायसवाल, अशर्फीलाल, दिलीप जायसवाल, ध्रुव, अजय नाथ जायसवाल, सत्य प्रकाश, अखिलेश, राधेश्याम ने स्वागत किया। अंबरीष सिंह, विनोद केसरवानी, महेंद्र सोनकर, मुन्नालाल, गौतम सोनी, सुधीर, अविनाश कुमार, मानिक चंद सेठ, जिलाजीत, सुभाष, अभय चौरसिया, मनीष कुमार, रंजीत आदि मौजूद थे। समिति के अध्यक्ष विशाल अग्रहरि, महासचिव संजीव चौरसिया ने आभार जताया।
विज्ञापन

रामपुर बाजार में कृषि फार्म से श्रीराम की झांकी निकाली गई, जो रामपुर नहर के पास जाकर समाप्त हुआ। हिप्पी जायसवाल, राजन जायसवाल, विक्की, अनिल आशीष, चिन्टू, विकास सिंह, विकास जायसवाल, बब्बे,रिन्कू जायसवाल साथ रहे। सुईथाकला में हिंदू युवा वाहिनी हाथी, घोड़े से सज्जित शोभायात्रा निकाली। शारदा पब्लिक स्कूल से शुरू होकर यात्रा रुधौली बाजार तक पहुंची। सिद्धार्थ सिंह, विपिन तिवारी, अखिल कुमार गुप्ता, रामसेवक, जय सिंह, पंकज, राममूर्ति सिंह मौजूद रहे। केराकत में विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल और शिवसेना ने सरायबीरु चौराहे से शोभायात्रा निकाली जो नगर भ्रमण के बाद वहीं पहुंची। विहिप के जिलाध्यक्ष डा. राकेश दूबे झंडी, नितिन सोनकर, जयप्रकाश यादव, सुड्डू मिश्रा, विनय सेठ, महेन्द्र सिंह, लोकेश, संदीप, सर्वेश, दीपनारायण, योगेंद्र मौजूद रहे। बक्शा में शंभूगंज स्थित सांईनाथ मंदिर से हनुमानगढ़ी मंदिर तक कृष्णानंद उपाध्याय, प्रखंड मंत्री डब्लू उपाध्याय,अमन कुमार पाण्डेय, जन्मेजय तिवारी और मछलीशहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से बरईपार चौराहा तक राज कुमार पटवा, राजेश कुमार , शंकर लाल, संतोष, वीरेंद्र मौर्य, अभिषेक की देखरेख में झांकी निकाली गई। मीरगंज में पंगुलदास कुटी से राजेन्द्र सिंह, राजेश सिंह, दिलीप सिंह, अनिल, कौशल, संजय सोनी, बलराम, संजय सिंह, राजपति, केके दुबे, सत्यनारायण सेठ और नेवढ़िया में आरआर दुबे, गायक सुरेश तिवारी (रतन), पप्पू माली, अरुण सिंह, विपिन सिंह,अखिलेश दुबे ,राजेश दुबे, अशोक मिश्रा, ज्योति पाठक, राजेश तिवारी, उद्रेश पटेल, मुन्ना तिवारी, संदीप दुबे ,बाबा पाल,आशीष शुक्ला, राहुल तिवारी, मड़ियाहूं में गोला बाजार से विधायक डा लीना तिवारी ,डा. परमजीत सिंह,छोटे लाल जायसवाल, सुनील साहू, महेश साहू, पवन तिवारी, श्याम दत्त दूबे और खेतासराय में गोला बाजार से अनिल प्रजाति, प्रकाश रतन मौर्य, गजेंद्र पांडेय, संजय विश्वकर्मा जगदंबा पांडेय, बृजनाथ जायसवाल, धर्मचंद गुप्त, आनंद बरनवाल की देखरेख में शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed