{"_id":"5ab400704f1c1ba3238b6ac6","slug":"152174628612-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीनोम फाउंडेशन के निदेशक पहुंचे कलवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीनोम फाउंडेशन के निदेशक पहुंचे कलवारी
Updated Fri, 23 Mar 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएनए वैज्ञानिक पद्मश्री डा. लालजी सिंह के हैदराबाद में सहयोगी रहे जीनोम फाउन्डेशन के निदेशक डा. केपीसी गांधी गुरुवार को उनके पैतृक गांव कलवारी पहुंचकर डॉ सिंह के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उनके निधन के समय कलवारी नहीं पहुंच पाने का उन्हें काफी दु्खा है। डॉ लालजी सिंह के छोटे भाई लाल साहब सिंह और रामअचल सिंह से मिलकर उनके साथ बिताए दिनों की बाते साझा करते हुए उन्होंने कहा कि डा. लालजी सिंह एक महान व्यक्तित्व के धनी थे। उनकी सरलता और काम के प्रति समर्पण सदैव हमें ऊर्जा प्रदान करेगी। उनके असमय अवसान से देश ने एक अद्भुत प्रतिभा के धनी व महान वैज्ञानिक खो दिया। इसके बाद वह डा. सिंह द्वारा स्थापित जीनोम फाउन्डेशन सेंटर पर पहुंचकर वहां लगे उपकरणों व उपस्करों की स्थिति व उनके रख रखाव के बारे में लैब असिस्टेंट दयाशंकर प्रजापति और लैब टेक्नीशियन रविशंकर सिंह से जानकारी ली। खराब पड़े उपकरणों को दुरुस्त कराने की बात कही। साथ ही जीनोम फाउंडेशन के समन्वयक व डॉ लालजी सिंह के भतीजे अरुण सिंह से सेंटर पर नियमित रूप से चिकित्सक की सेवा सुनिश्चित करने की बात कही। ताकि जिनोम फाउंडेशन का लैब लोगों की सेवा हेतु काम करने लगे । ऐसा होने से स्व.डॉ सिंह की जन सेवा व ग्रामीण क्षेत्र में सस्ती स्वास्थ्य सेवा का सपना साकार हो सकेगा। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि भी होगी। मौके पर सन्दीप कुमार, अरविन्द, स्वामीनाथ, सुदीप जायसवाल, रविंद्र कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन