{"_id":"5a9d97084f1c1b692a8b5691","slug":"15202774885-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चकबंदी प्रक्रिया स्थगित करने के पक्ष में किया हस्ताक्षर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चकबंदी प्रक्रिया स्थगित करने के पक्ष में किया हस्ताक्षर
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिकरारा। स्थानीय विकास खंड के रीठी गांव में चकबंदी प्रक्रिया में धांधली को लेकर उपजे विवाद के बीच सोमवार को बंदोबस्त अधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में सिर्फ 11 काश्तकारों ने चकबंदी प्रक्रिया जारी रखने और 251 किसानों ने चकबंदी स्थगित करने के पक्ष में हस्ताक्षर किए।
रीठी गांव में चकबंदी प्रक्रिया का विवाद जिलाधिकारी कार्यालय तक पहुंच गया। डीएम के निर्देश पर बंदोबस्त अधिकारी ने चकबन्दी अधिकारी गजाधर सिंह, सहायक चकबन्दी अधिकारी राकेश बहादुर, अजय श्रीवास्तव तथा लेखपाल भारत के साथ सोमवार को रीठी गांव में पहुंचे। बंदोबस्त अधिकारी की मौजूदगी में गांव के काश्तकारों की खुली बैठक हुई। प्राथमिक विद्यालय पर सैकड़ों किसानों के बीच चकबंदी प्रक्रिया को जारी रखने और स्थगित किए जाने के लिए किसानों से पहले हाथ उठवाया गया। ज्यादतर किसानों ने प्रक्रिया स्थगित करने का समर्थन किया। हाथ उठवाने की प्रक्रिया को कुछ लोगों ने विरोध किया तो हस्ताक्षर करवाने की बात पर सभी ने सहमति जताई। पक्ष और विपक्ष में हस्ताक्षर करवाया गया तो 11 किसानों ने चकबंदी कराने के पक्ष में तथा 251 ने चकबंदी स्थगित करने के पक्ष में हस्ताक्षर किया।