{"_id":"5a9d97014f1c1bbd218b66aa","slug":"15202774816-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम व सीओ का नहीं है सरकारी आवास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम व सीओ का नहीं है सरकारी आवास
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदलापुर / घनश्यामपुर । बदलापुर को तहसील बने 25 साल हो गए हैं। लेकिन अभी तक एसडीएम व सीओ का सरकारी आवास नहीं बन पाया है। जिससे दोनों अधिकारी रात में निवास तहसील मुख्यालय पर नहीं कर रहे हैं। वे जिला मुख्यालय पर निवास कर रहे हैं। जिसके कारण दोनों अधिकारी 24 घंटे तहसील मुख्यालय पर तैनात नहीं रह पा रहे हैं। बरौली में उक्त दोनों अधिकारियों के लिए आवास का निर्माण कराया जा रहा था, लेकिन निर्माण कार्य रुक गया है। निर्माण कार्य रुकने के कारणों की जांच के लिए डीएम ने टीम गठित की है। इस टीम को जांच कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया है।
प्रदेश सरकार द्वारा अधिकारियों को अपने तैनाती वाले स्थानों पर ही रात निवास करने का फरमान जारी किया हो। लेकिन सरकार यह फरमान बदलापुर तहसील स्तर के दो अधिकारियों एसडीएम व सीओ पर लागू नहीं हो पा रहा है। कारण इन दोनों अधिकारियों को रहने के लिए तहसील मुख्यालय पर सरकारी आवास नहीं है। जिससे दोनों अधिकारी 35 किलोमीटर दूर जिला मुख्यालय पर रात में निवास कर रहे हैं। हालांकि जिलाधिकारी ने प्रकरण को गंभीरता से लिया है । उन्होंने तहसील बदलापुर के आवासीय भवन के निर्माण से संबंधित समस्त अभिलेख , वित्तीय स्वीकृति व भूमि की उपलब्धता आदि की विधिवत जानकारी बदलापुर के एसडीएम से मांगी है। जिस पर एसडीएम ने बताया कि कार्यदायी संस्था उत्तरप्रदेश राजकीय निर्माण निगम लिमिटेड इकाई -2 द्वारा कहा गया है कि आवासीय भवन का निर्माण के लिए भूमि उपलब्ध नहीं है। जिसके कारण भवन का निर्माण नहीं हो पाया है। जिलाधिकारी ने इस संबंध में जांच भी बैठाया है। जिसमें डीएम ने जांच अधिकारियों से अब तक भवन निर्माण के नाम पर खर्च की गयी धनराशि का विवरण की जांच कर रिपोर्ट, प्रोजेक्ट प्रबंधक राजकीय निर्माण निगम इकाई वाराणसी से भवन निर्माण से संबंधित सभी अभिलेख व अवशेष भवनों को पूर्ण करने के लिए रिवाइज्ड.स्टीमेट राजकीय निर्माण निगम से तैयार करा कर उपलब्ध कराने की रिपोर्ट मांगी है। एसडीएम व सीओ के आवास निर्माण की कार्यवाही तहसील भवन निर्माण के साथ ही 25 वर्ष पूर्व ग्राम बरौली में चल रहा था। दीवाल छत स्तर तक खिड़की दरवाजा के साथ तैयार हो चुका था । किंतु निर्माण कार्य को कार्यदायी संस्था ने रोक दिया। लेकिन निर्माण कार्य रोकने के कारणों का पता नहीं चल सका ।