फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ब्लाक प्रमुख उप चुनाव के लिए बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

ब्लाक प्रमुख उप चुनाव के लिए बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी

Tue, 06 Mar 2018 12:36 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख उप चुनाव के लिए बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी
जौनपुर। जिले के तीन विकास खंडों में होने वाले ब्लाक प्रमुख पद के उप चुनाव के लिए राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। तीनों विकास खंडों में समाजवादी पार्टी ने जहां प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं वहीं सत्तारूढ़ दल भाजपा प्रत्याशी को लेकर असमंजस में है। उप चुनाव के लिए सोमवार से नामंकन की बिक्री शुरू हो गई है। पहले दिन बक्शा से सपा प्रत्याशी प्रबुद्ध दुबे ने पर्चा खरीद लिया। जबकि खुटहन से पूर्व ब्लाक प्रमुख सरयूदेई और प्रतापगढ़ के सांसद हरिवंश सिंह की पुत्रबधू एवं पूर्व प्रमुख रमेश सिंह की पत्नी नीलम सिंह के नाम से दो सेट में नामांकन पत्र खरीदा गया है।
विज्ञापन

जिले की खुटहन, बक्शा और सिकरारा ब्लाक प्रमुख को अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से कुर्सी से बेदखल किया जा चुका है। तीनों ब्लाकों में उप चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सात मार्च को नामांकन और नौ मार्च को मतदान होगा। मतदान के दिन ही मतों की गिनती कर परिणाम भी घोषित कर दिया जाएगा। समाजवादी पार्टी ने बक्शा से प्रबुद्ध दुबे, खुटहन से पूर्व ब्लाक प्रमुख सरयू देई यादव और सिकरारा से विनय यादव को प्रत्याशी घोषित किया है। चुनाव को लेकर प्रत्याशी और उनके समर्थक क्षेत्र पंचायत सदस्यों के घर दस्तक दे रहे हैं। तोड़ जोड़ की राजनीति शुरू हो गई है। अपनी अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्याशी हर संभव हथकंडे अपना रहे हैं। तीनों विकास खंडों में होने वाले चुनाव में शांति और कानून व्यवस्था को ठीक रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी तैयारी की है। पूर्व की घटना से सबक लेते हुए चुनाव के दिन ब्लाक मुख्यालयों पर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम रहेंगे। उल्लेखनीय है कि बीते वर्ष छह अक्तूबर को खुटहन की ब्लाक प्रमुख सरयू देई के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था। अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के दौरन बड़ा बवाल हुआ था। सीओ शाहगंज ने बताया कि खुटहन में 9 मार्च को होने वाले चुनाव के दिन 6 थानाध्यक्षों के अलावा 40 सिपाही, महिला एसओ सहित 12 महिला सिपाही, दो क्षेत्राधिकारी और दो प्लाटून पीएसी के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed