{"_id":"5a9458ef4f1c1b462c8ba497","slug":"151967175816-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिली कमियां, डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिली कमियां, डीएम ने जताई नाराजगी
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने सोमवार को जिला महिला अस्पताल की आकस्मिक जांच की। बाहरी व्यक्ति दवा वितरण करने और दवा बाहर से लिखने आदि की कमियां पाई गई। उन्होंने फर्मासिस्ट व चिकित्सक के विरुद्घ कार्रवई करने का निर्देश दिया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक से खामियों को दूर करने को कहा। जन औषधि केंद्र के लिए आरक्षित कक्ष में उन्होंने फिर से कैंटीन चलाने को कहा।
जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचे। वे सीधे ओपीडी में गए। इस दौरान मरीजों को दवाओं की जानकारी के लिए ओपीडी के बाहर लगा डिस्प्ले बोर्ड बंद था, जिसे शीघ्र चालू करने को कहा। दवा वितरण कक्ष में बाहरी व्यक्ति द्वारा मरीजों को दवा बांटी जा रही थी। इस पर जिलाधिकारी नाराज हुए और फर्मासिस्ट के विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश सीएमएस को दिया। मरीजों ने बाहर से दवा लिखने की शिकायत की तो जिलाधिकारी दवा स्टोर पहुंच गए। मरीज को बाहर से लिखी गई चार दवाओं में से तीन दवा स्टोर में मौजूद थी। डीएम ने सीएमएस को फटकार लगाते हुए चिकित्सक के विरुद्ध कार्रवाई करने को कहा। डीएम ने लेबर रूम की जांच की। जिला महिला अस्पताल के बगल बने 100 बेड के अस्पताल का भी निरीक्षण किया। वहां लिफ्ट का कार्य किया जा रहा था।