फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   मड़ियाहूं और जलालपुर में हुई शांति समिति की बैठक

मड़ियाहूं और जलालपुर में हुई शांति समिति की बैठक

Thu, 22 Feb 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
मड़ियाहूं और जलालपुर में हुई शांति समिति की बैठक

विज्ञापन
मछलीशहर। उप जिलाधिकारी विमल कुमार दूबे की अध्यक्षता में बुधवार को मछलीशहर कोतवाली परिसर में पीस कमेटी की बैठक हुई। जिसमें लोगों से शांति पूर्वक व आपसी भाई चारे के साथ होली का पर्व मनाने की अपील की गई। होली के दिन शराब की दूकाने पूरी तरह बंद रखने और किसी भी व्यक्ति को कानून हाथ में नहीं लेने की हिदायत दी गई।
उप जिलाधिकारी विमल कुमार दूबे ने कहा कि कोई भी व्यक्ति ऐसे किसी व्यक्ति पर रंग न फेके जो रंग से परहेज करता हो। सथ ही बुजुर्ग, मा, बहनों सहित अंय धर्म के लोगों का सम्मान करते हुए होली पर्व मनाया जाए। होली के दिन कोई भी अविभावक अपने बच्चों को बाइक न दे। एसपी ग्रामीण संजय राय ने कहा कि होली के दिन किसी प्रकार का विवाद न करें। शांति व सौहार्द के साथ होली पर्व मनाए। इस दौरान कोई भी व्यक्ति कानून हाथ में नहीं ले। उन्होंने कहा कि कही पर भी कोई समस्या हो आप लोग किसी समय फोन कर सकते है।इस दौरान एसडीओ अमर पाल ने विजली की व्यवस्था एंव नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक मुस्ताक ने पानी की सप्लाई दुरुस्त रहने का भरोसा दिलाया। बैठक में कोतवाल सिद्वार्थ मिश्र जीवन लाल अग्रहरि,कृपाशंकर श्रीवास्तव,लव कुमार गुप्ता,फिरोज खा,डा.हस्सान,डा.मकसूद,राकेश जायसवाल,डा.मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मड़ियाहूं कोतवाली प्रांगण में होली पर्व के मद्देनजर शांति समिति की बैठक अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने सौहार्द पूर्ण तरीके त्योहार मनाने की अपील की। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक पन्नग भूषण ओझा, क्षेत्राधिकारी रामभुवन यादव, ईओ डा. संजय सरोज, सरदार सिंह, विनोद सेठ, गौरी शंकर, कमला साहू, सरदार सिंह बग्गा, राजेश पांडे, ईशा फारूकी, अताउल्ला खान, बृजेश दूबे, इकबाल, अनिल गुप्ता, डा. अजय सिंह, फिरोज अंसारी आदि रहे। उधर जलालपुर में शांति समिति की बैठक एसडीएम केराकत मंगलेश दुबे की अध्यक्षता मेँ हुई। उन्होंने कहा कि मिलजुल कर भाईचारा के साथ होली पर्व मनाएं तो इससे अच्छा पर्व कोई नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि किसी भी नई परंपरा की शुरुवात नहीं होने दी जाएगी। इस मौके पर सीओ केराकत अवधेश कुमार शुक्ल, एसओ तहसीलदार सिंह, प्रधान हरियादव, बच्चेलाल, सभाजीत सरोज, विनोद पाल, प्रेमसागर वर्मा, रविंद्र यादव, राजेश सरोज, सुरेश सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed