फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अय्यामे फातिमी में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम

अय्यामे फातिमी में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम

Thu, 22 Feb 2018 12:40 AM IST
Updated Thu, 22 Feb 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
अय्यामे फातिमी में उमड़ा अकीदतमंदों का हुजूम

विज्ञापन
जौनपुर। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की बेटी हजरत फातिमा जहरा की शहादत की याद में शहर के नासिरिया अरबी कॉलेज में तीन दिनों तक मजलिस-मातम का सिलसिला चला। आखिरी दिन मंगलवार की रात में फातिमा जहरा का ताबूत निकाला गया, जिसमें अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ पड़ा। आंसुओं का नजराना पेश किया गया।

अंजुमनों ने नौहाख्वानी और सीनाजनी की। शहर के मदरसा नासिरिया अरबी कॉलेज में हर वर्ष की तरह हर वर्ष की भी रसूल अल्लाह की इकलौती बेटी जनाबे फातिमा जहरा की शहादत मौके पर तीन दिवसीय मजलिस का आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से आए उलमाए कराम ने तकरीर में रसूल अल्लाह की बेटी के जिंदगी परा रोशनी डाली। मंगलवार को हुई आखिरी मजलिस को मदरसा इमानिया नासीरिया के सरपरस्त आयतुल्लाह मौलाना महमूदुल हसन खां ने खिताब किया। उन्होंने जनाबे फातिमा जहरा कि जिंदगी पर रौशनी डालते हुए कहा कि दुनिया को जन्नत बनाना है तो फातिमा जहरा की सीरत पर अमल करना चाहिए। रसूल-ए-खुदा की वह एकलौती बेटी थीं। उनकी ताजमी में मोहम्मद साहब खड़े हो जाते थे। उन्हें अपनी जगह बैठाते थे। मसाएब पढ़ते हुए मौलाना ने कहा कि मोहम्मद साहब के बाद उनकी इस बेटी पर बहुत जुल्म हुए। जलता हुआ दरवाजा गिरा दिया गया। इससे वह कुछ दिनों के बाद शहीद हो गईं। मसाएब सुनकर वहां मौजूदा लोगों की आंखें भर आईं। उसके बाद ताबूत निकाला गया और नौहाख्ववानी व सीनाजनी का सिलसिला शुरू हुआ। देर रात तक नौहाख्वानी और सीनाजनी हुई और लोगों में तबर्रुक तक्सीम किया गया। नासिरिया अरबी कॉलेज के प्रिंसिपल मौलाना महफूजुल हसन खान तमाम लोगों का शुक्रिया अदा किया। इस मौके पर अहमद जहां खां प्रबंधक नासिरिया, मौलाना मुस्तफा खां, सैयद फजले अब्बास, मौलाना उरूज हैदर, मौलाना मरगूब आलम, मौलाना यूसुफ खां, मौलाना सैयद आमिर रजा, मसकुरुल हसन, रिजवान अहमद, मौलाना रजी बिस्वानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed