फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   टोल प्लाजा की प्रति दिन 50 हजार घटी आमदनी

टोल प्लाजा की प्रति दिन 50 हजार घटी आमदनी

Sun, 11 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा की प्रति दिन 50 हजार घटी आमदनी

विज्ञापन
मछलीशहर। इलाहाबाद-जौनपुर मार्ग पर स्थित फूलपुर कस्बे से गुजरी रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य आरंभ होने से रूट डायवर्जन किया गया है। सभी वाहन जंघई होकर जा रहे हैं। इससे टोल प्लाजा की आमदनी घट गई है और ठीकेदार परेशान हैं। रायबरेली-जौनपुर मार्ग पर कुंवरपुर गांव के पास टोल प्लाजा स्थित है। इस रास्ते से होकर लखनऊ, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर आदि जिलों के वाहन जाते है। प्रतिदिन लगभग तीन लाख रुपये के करीब टोन प्लाजा पर वसूली की जाती थी। फूलपुर कस्बे से गुजरी रेलवे लाइन पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य आरंभ होने की दशा में इलाहाबाद जाने वाले सभी वाहन जंघई -वारी होते हुए जा रहे हैं। रुट डायवर्जन होने के बाद प्रतिदिन 50हजार रुपये कम आय होने की जानकारी टोल प्लाजा पर तैनात कर्मचारियों ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed