फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   भगवान शिव का किया गया रूद्राभिषेक

भगवान शिव का किया गया रूद्राभिषेक

Sun, 11 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
भगवान शिव का किया गया रूद्राभिषेक

विज्ञापन
मछलीशहर। शास्त्रों में भगवान शिव की कृपा प्राप्ति के लिये महाशिवरात्रि व्रत को महत्वपूर्ण बताया गया है । पुण्यदायी इस व्रत पर्व का सुखद संयोग इस वर्ष 13 फरवरी को प्राप्त हो रहा है । इसी दिन भौम प्रदोष भी होने से व्रत विशेष फलदायी है ।
ज्योतिष के विद्वानों के अनुसार 13 फरवरी को सिद्धि योग के साथ त्रयोदशी तिथि प्राप्त होगी, इस योग के स्वामी साक्षात वरदमूर्ति प्रभु गणेश है। इस प्रकार से शिवार्चन में प्रभु गणेश की भी कृपा प्राप्त होग। दिन में 2:53 बजे से व्यतिपात योग होगा। इस योग के स्वामी भगवान रुद्र स्वयं है। जबकि रात्रि 10:23 बजे से चतुर्दशी भी लग जाएगी । इस तरह से दिन में त्रयोदशी, निशाकाल में चतुर्दशी और मंगलवार का दिन मिल रहा है। शिवपुराण के अनुसार मंगल की उत्पत्ति भी भगवान रुद्र से ही है एवं उपरोक्त योग की अनुकूलता इस वर्ष पड़ रहे महाशिवरात्रि के पर्व के दिन शिवार्चन को विशेष फलीभूत बना रहे हैं । विद्वानों के अनुसार इस दिन गौरी संग शिव की अर्चना करनी चाहिए। पापों के शमन, धन, ऐश्वर्य व पुत्र सुख की प्राप्ति, कर्ज से मुक्ति व रोगों के निवारण की दृष्टि से इस व्रत का बहुत महत्व है । श्रद्धा के साथ व्रत का पालन करते हुए गौरी संग शिव की अर्चना से निश्चित ही समस्त दुखों का अंत हो जाता है।
विज्ञापन


जमालपुर शिव मंदिर में किया रुद्राभिषेक
मछलीशहर। श्री नर्मदेश्वर महादेव पूजा महासमिति द्वारा शुक्रवार को जमालपुर के शिव मंदिर में दूसरा दो दिवसीय वार्षिकोत्सव शृंगार महोत्सव शुरू हुआ है। इस दौरान मंदिर में रूद्राभिषेक किया गया। मंदिर के सभी विग्रहों का शृंगार किया गया। अखंड रामचरित मानस का पाठ किया जा रहा है। महासमिति के अध्यक्ष व महाराष्ट्र के व्यवसायी उमाशंकर श्रीवास्तव ने कार्यक्रम में आये लोगों का स्वागत किया। मंदिर के प्रबंधक शिवशंकर श्रीवास्तव ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में विजय कुमार तिवारी (लल्लू गुरु), अभिषेक सिंह, विजय प्रताप सिंह, संतोष तिवारी, मुन्ना सिंह, राजेश श्रीवास्तव, कुंवर बहादुर यादव, राकेश यादव, बजरंग बहादुर गौड़ आदि लोग सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed