{"_id":"5a7b4a7c4f1c1b8c268b8fc8","slug":"15180296504-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंपनी के मेन गेट पर ताला बंद कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंपनी के मेन गेट पर ताला बंद कर किया प्रदर्शन
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थानागद्दी। कर्मचारियों को बर्खास्त करने व मांग पूरी नहीं करने से खफा कर्मचारियों ने चौथे दिन बुधवार को झूला वनस्पति कंपनी के मेन गेट का ताला बंद कर प्रदर्शन किया। इस दौरान सात कर्मचारियों को बर्खास्त किए जाने पर रोष जताया। सात ही बर्खास्त कर्मचारियों को बहाल करने और मांगों को पूरा करने की आवाज बुलंद की।
प्रबंधन ने सख्त रूप अख्तियार करते हुए मंगलवार को सात कर्मचारियों पर बर्खास्त कर दिया था। इससे आंदोलनकारियों का गुस्सा और भड़क गया। बुधवार को लगातार चौथे दिन कंपनी के गेट पर ताला बंद विरोध प्रदर्शन किया। सतर्कता विभाग की टीम ने कर्मचारियों एवं प्रबंधन से वार्ता की। जेवीएल एग्रो इंडस्ट्रीज के यूनिट हेड दिलीप खन्ना, एचआर महाप्रबंधक अजय सिंह के हड़ताली कर्मचारियों के बीच के बीच वार्ता हुई लेकिन कोई समझौता नहीं हो सका। वाराणसी के एक होटल में चेयरमैन के साथ प्रबंधकों की वार्ता हुई। मजदूर नेता संतोष शुक्ल एवं देवेंद्र सिंह ने कहा कि प्रबंधन हमारी लम्बित मांगो को पूरा करते हुए बर्खास्त सातो कर्मचारियों की बहाली तुरंत सुनिश्चित करे।