{"_id":"5a7b49934f1c1b8d268b8e04","slug":"151802941718-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर भरोसा रखें, वह अच्छा काम करेगी: एडीजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर भरोसा रखें, वह अच्छा काम करेगी: एडीजी
Updated Thu, 08 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बरईपार। एडीजी टेलीकाम प्रमोद तिवारी ने कहा कि जनता पुलिस पर भरोसा रखे। यूपी 100 अच्छा काम कर रही है। इसे और सशक्त बनाने के लिए कवायद चल रही है। बुधवार को सिकरारा थाना क्षेत्र के भीलमपुर स्थित पुलिस चौकी परिसर में स्थापित भृगुवाटिका के मुख्य द्वार के लोकार्पण के बाद वह समारोह को संबोधित कर रहे थे।
भृगुवाटिका की भव्यता को देख चौकी इंजार्ज अजीत श्रीवास्तव सराहना करते हुए कहा कि आपने जंगल में मंगल कर दिया है। अपराध पर नियंत्रण पाने के लिए पुलिस दिन रात काम कर रही है। तेज-तर्रार पुलिस अफसरों को जिलों में भेजा जा रहा है। पुलिसकर्मी जनता के साथ भाईचारे का संबंध रखें। आठ माह पहले पुलिस चौकी के चारों तरफ कुश और सरपत का जंगल था। चौकी इंचार्ज ने अपने प्रयास से इसका कायाकल्प कर दिया। इसमें गांव वालों ने भी मदद की। ऐसे ही जन सहयोग से काम करने की जरूरत है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संजय राय, सीओ मछलीशहर, सौम्या पांडेय, थानाध्यक्ष सिकरारा अजित सिंह, सहित बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान एवं सभ्रांत लोग उपस्थित रहे। चौकी प्रभारी अजित श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।