{"_id":"5a7759b74f1c1bb3208b75f9","slug":"151777140214-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्व विभाग ने पट्टा धारक को दिलाया कब्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्व विभाग ने पट्टा धारक को दिलाया कब्जा
Updated Mon, 05 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
डोभी। राजस्व विभाग की टीम ने रविवार को पतरही गांव निवासी लालचंद यादव को रविवार को पट्टे की भूमि पर कब्जा दिला दिया। लालचंद का परिवार खुले आसमान के नीचे गुजर कर रहा था।
पतरही गांव निवासी लालचंद यादव भूमिहीन हैं। उसको दस वर्ष पूर्व इंदिरा आवास आवंटित हुआ और मकान बन भी गया था। गांव के एक व्यक्ति ने शिकायत की ग्राम समाज की जमीन पर लालचंद ने मकान बनवा लिया है। राजस्व विभाग की टीम ने 19 जनवरी को आवास गिरा दिया गया था। साथ ही लालचंद के नाम से एक भूमि का पट्टा कर दिया। पट्टे की जमीन गांव के ही दबंग के कब्जे में थी। लालचंद ने कब्जा दिलवाने के लिए अधिकारियों से गुहार लगाई थी। नायब तहसीलदार अजित कुमार सिंह ने रविवार को पतरही जाकर लालचंद को भूमि पर कब्जा दिला दिया।