फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पूविवि और दुर्ग विवि महिला क्रिकेट के अगल चक्र में

पूविवि और दुर्ग विवि महिला क्रिकेट के अगल चक्र में

Sun, 04 Feb 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 04 Feb 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
पूविवि और दुर्ग विवि महिला क्रिकेट के अगल चक्र में

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में आयोजित पूर्वी जोन महिला क्रिकेट के मैच में पूर्वांचल विश्वविद्यालय औौर दुर्ग वि वि ने अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
उद्घाटन मैच वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विवि और त्रिपुरा विश्वविद्यालय त्रिपुरा के बीच खेल गया। पूविवि की टीम ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन का स्कोर खड़ा किया। पूजा निमावत ने 56 गेंद पर 8 चौके की मदद से 51, पूनम खेमकर ने 45 गेंद पर 7 चौके की मदद से 39 रन, बबीता मीना 27 गेंद पर 27 रन एवं प्रियंका गुलेरिया ने 24 गेंद पर 4 चौके की मदद से 33 रन का योगदान किया। त्रिपुरा विवि की तरफ से गेदबाजी में रीजू साहा ने 31 रन देकर 2 विकेट, मम्पी देवनाथ 29 रन देकर 1 विकेट, शियापली चक्रवर्ती ने 30 रन देकर एक विकेट तथा रीमा चक्रवर्ता ने 30 रन देकर एक विकेट लिया। जवाब में त्रिपुरा विवि की टीम ने 28.5 ओवर में सभी विकेट खोकर 98 रन पर ही बना सकी। निकािता देवनाथ ने 55 गेंद पर 2 चौके की मदद से 32 रन, रीता देव वर्मा 50 गेंद पर 3 चौके की मदद से 25 रन बनाया। पूविवि की ओर से गेंदबाजी पंकुल तोमर ने 15 रन देकर 3 विकेट, पूजा निमावत ने 20 रन देकर 3 विकेट, बबित मीना एक रन देकर एक विकेट और प्रियंका गुलरिया 17 रन देकर एक विकेट लिया। पूविवि ने 66 रन से जीत दर्ज किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का दूसरा मैच इंदिरा गांधी स्टेडियम में दुर्ग विवि दुर्ग एवं महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी के बीच खेला गया। दुर्ग विवि ने टास जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। जे. स्वधा ने नाबाद 74, प्रीति वर्मा ने नाबाद 43 तथा आकाक्षां के 41 रनों की बदौलत टीम ने 30 ओवर में 5 विकेट खोकर 249 रन का स्कोर खड़ा किया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी की तरफ से निधि सिंह ने 39 रन देकर 2 विकेट, बेबी 35 रन देकर एक तथा अर्पणा ने 23 रन देकर एक विकेट लिया। जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी की पूरी टीम ने 77 रन बनाकर आल आउट हो गई। सुजयामा ने 12 रन तथा निकिता ने 13 रनों की योगदान किया। गेंदबाजी में दुर्ग विवि की तरफ से प्रिया ने 5 ओवर 14 रन 4 विकेट, पूजा 5 ओवर 9 रन 2 विकेट तथा दीप्ति ने 5 ओवर में 18 रन 2 विकेट लिए। दुर्ग विवि की टीम ने 172 रन से मैच जीत लिया। अम्पायर की भूमिका हनुमान मारती, राजेश पटेल, प्रदीप पटेल, नारायण गुप्ता ने निभाई। स्कोरर नन्द कुमार, पवनेश, अच्छेलाल यादव रहे। इससे पहले मैच का उद्घाटन कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने खिलाड़ियों से परिचय लेकर किया। अध्यक्षता खेलकूद परिषद के अध्यक्ष डा. सत्येन्द्र प्रताप सिंह ने की। इस मौके पर वित्त
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारी एमके सिंह, कुलसचिव संजीव कुमार सिंह, डा. विरेंद्र विक्रम यादव, डीएसडब्लू डा. अजय द्विवेदी, आयोजन समिति के सदस्य डा. रामाश्रय शर्मा, देवेंद्र कुमार सिंह, जितेन्द्र बहादुर सिंह, डा. प्रशांत कुमार राय, रजनीश कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, डा. राजेश सिंह, मोहन चंद्र पांडेय, अरुण कुमार सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed