फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   आजादी के दीवानों को नमन

आजादी के दीवानों को नमन

Fri, 02 Feb 2018 01:16 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
आजादी के दीवानों को नमन
अक्षर आरसी सांस्कृतिक एवं साहित्यिक समिति की ओर से काव्य गोष्ठी का आयोजन पंडित मदन मोहन शुक्ला की अध्यक्षता में नरहन स्थित डा. बहादुर अली खान के आवास पर हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। साहब लाल ने सुनाया कि आजादी के दीवानों तुमको नमन हमारा, खून से सींचा है जिन्होंने ये गुलशन हमारा। डा. बहादुर अली ने पढ़ा कि आग लगने से महफूज वो घर किसके पास है, आप चैन से रात गुजारों ये खबर किसके पास है। नंदलाल समीर ने कहा कि, यदि मैं होता मंत्री का बाप, अजट बजट सब होता साफ, धोती पहनता ढील ढील, रसगु्ल्ला खाता छील छील, कटत चाय पकौड़ी आलू चाप ,यदि मैं होता मंत्री का बाप। शारदा प्रसाद ने कहा कि ये मेरे तजुर्बे से एक अच्छा परामर्श है , समझ समझ के न समझना एक आदर्श है। सूबेदार पांडेय ने कहा कि ना सिख होता है ना ईसाई होता है, ना हिंदू होता है ना मुसलमान होता है, सरहद पर मरने वाला हर वीर जवान होता है। दिनेश कुमार ने कहा कि हे पैसा तोहके आपन भगवान कहिला, हमरे पकिटवा से काहे अंतर ध्यान रहिला। इसके अलावा श्रीपति सिंह, पवन कुमार पांडेय, कृष्णा कुंदन, बृजेश लहरी आदि ने भी अपनी कविता व शायरी पेश किया। संचालन डा. बहादुर अली खान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed