{"_id":"5a7216914f1c1b8d268b791d","slug":"15174265269-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ुपोषण मुक्त गांव बनाने के लिए चलेगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ुपोषण मुक्त गांव बनाने के लिए चलेगा अभियान
Updated Thu, 01 Feb 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खुटहन। उप परियोजना निदेशक आत्मा डा. रमेश चंद्र यादव ने कहा कि राज्य सरकार मातृ, शिशु एवं बाल मृत्यु दर में कमी लाने तथा बाल पोषण में सुधार के लिए अभियान चला रही है। जिले में 52.7 प्रतिशत कुपोषण की दर है। अप्रैल तक कुपोषण मुक्त गांव करने की जिम्मेदारी संबंधित विभाग को दी गई है। बुधवार को क्षेत्र के गौसपुर गांव में कुपोषण की रोकथाम के लिए चलाई जा रही योजनाओं की निरीक्षण के बाद लोगों को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि कुपोषण की रोकथाम के लिए राज्य पोषण मिशन के अंतर्गत गोद लिए गांवों तथा स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत घोषित ओडीएफ गांवों को प्राथमिकता देते हुए कुपोषण मुक्त बनाया जाएगा। इस मौके पर प्रभारी सीडीपीओ सरोज सिंह, सुपरवाइजर सुदामा देवी, आंगनवाड़ी बीना, मंजू, कंचन, रामप्रेम यादव, सुवेदार यादव, जवाहरलाल, प्रमोद, सचिन आदि मौजूद रहे।