{"_id":"5a6ccdd04f1c1b83268b6bef","slug":"15170802174-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पू विवि में मुख्य परीक्षा के लिए पहुंची कापियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पू विवि में मुख्य परीक्षा के लिए पहुंची कापियां
Updated Sun, 28 Jan 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सत्र 2017-18 की मु्ख्य परीक्षा की तैयारी को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शनिवार से विश्वविद्यालय में परीक्षा के लिए उत्तर पुस्तिकाओं का खेप पहुंचनी शुरू हो गई। परीक्षा संचालन समिति की बैठक के बाद सभी केंद्रों पर उत्तर पुस्तिका भेजने का सिलसिला शुरू हो जाएगा। पहली खेप में 77 हजार कापियां विश्वविद्यालय में पहुंच गई। मुख्य परीक्षा के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने 35 लाख कापियों के लिए आर्डर दिया है।
विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षाएं दस मार्च से प्रस्तावित हैं। विश्वविद्यालय से संबद्ध पांच जिलों के 805 कालेजों के पांच लाख छात्र परीक्षा में शामिल होंगे। विवि प्रशासन परीक्षा की तैयारी को अंतिम देने में जुटा है। मुख्य परीक्षा के साथ प्रायोगिक परीक्षा के लिए कापियां विवि में पहुंचने लगी है। परीक्षा समिति की बैठक में तय होगा की परीक्षा केंद्रों पर कापियां कब से भेजी जाए। तीस जनवरी को परीक्षा संचालन समिति की बैठक होनी है। बैठक में परीक्षा केंद्रों की सूची को अंतिम रूप दिया जा सकता है। परीक्षा केंद्रों की सूची फाइनल होने के बाद कापियों को भेजने का सिलसिला शुरु हो जाएगा। उत्तर पुस्तिकाएं छात्र सुविधा केंद्र में रखी गई है। स्टोर के प्रभारी रविशंकर पांडेय ने बताया कि परीक्षा के लिए कापियों की एक खेप पहुंच गई है। शीघ्र ही शेष कापियों की खेप भी विश्वविद्यालय में पहुंच जाएगी।