{"_id":"5a6a2db74f1c1b89268b6897","slug":"151690815610-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर छाया घना कोहरा, बर्फीली हवाओं ने कंपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर छाया घना कोहरा, बर्फीली हवाओं ने कंपाया
Updated Fri, 26 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले चार दिनों तक मौसम साफ रहने के बाद गुरुवार की सुबह घने कोहरे के बीच हुई। तापमान में भी गिरावट आई और ठंडी हवा ने लोगों को कंपाया। दोपहर करीब तीन बजे हल्की धूप निकली तो लोगों को कुछ राहत जरूर मिली लेकिन शाम ढलते ही फिर से गलन बढ़ गई।
बुधवार के मुकाबले गुरुवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पिछले चार दिनों से मौसम पूरी तरह साफ रहा। पर मौसम ने अचानक करवट ली और गुरुवार को फिर से घना कोहरा छा गया। रात में आसमान साफ था लेकिन भोर में करीब चार बजे से कोहरा छाने लगा। सुबह सात बजे तक घने कोहरे के चलते सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। सुबह सात बजे से 11 बजे तक पश्चिम से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ गई। हालांकि 11 बजे के बाद हवा की रफ्तार धीमी पड़ गई और पांच किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। दिन में तीन बजे के आसपास कोहरा छटा तो लोगों को कुछ राहत मिली। लेकिन शाम ढलते ही फिर से गलन बढ़ गई। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले बुधवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा। कोहरा होने के चलते सुबह सबसे अधिक परेशानी बच्चों को स्कूल जाने में हुई। दोपहर तक सड़कों पर वाहन हेडलाइट जला कर चल रहे रहे थे। ठंड से बचने के लिए लोगों को अलाव ही एक सहारा रहा। जगह जगह पूरे दिन अलाव के सहारे लोग बैठे रहे। खेती का काम भी प्रभावित रहा। बदलापुर मंडी में सुबह गोभी लेकर पहुंचे किसान नंदलाल मौर्य ने बताया कि ठंड के चलते खेत में काम करना मुश्किल हो रहा है। यहीं के किसान रामकुमार यादव कहते हैं कि गेहूं की फसल की दूसरी सिंचाई की जा रही है। ठंड के चलते सिंचाई के काम में भी मुश्किलें आ रही हैं।