{"_id":"5a68e0cb4f1c1bd34b8b4c4e","slug":"15168229281423-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिस्तरीय पंचायत वोटर सूची में 23 से बढ़ेगा नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिस्तरीय पंचायत वोटर सूची में 23 से बढ़ेगा नाम
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरपी मिश्र ने समस्त उप जिलाधिकारियों व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को निर्देशित किया है कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार त्रिस्तरीय पंचायत की मतदाता सूची में परिवर्धन, संशोधन और विलोपन का कार्य किया जाना है। जिसमें किसी कारणों से छूटे मतदाता के नाम को सम्मिलित करने, त्रुटिपूर्ण नामों को संशोधन किये जाने, अपात्र व्यक्तियों के नामों को विलोपित किया जाना है। इसके लिए 23 से 31 जनवरी तक आवेदन प्राप्त किये जाएंगे। इस अवधि में प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच करके उसका निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद परिवर्धन, संशोधन और विलोपन की पूरक सूची तैयार किए जाने की कार्यवाही 12 फरवरी तक पूर्वान्ह 11 बजे तक पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि प्राप्त सभी आवेदनों का निस्तारण ऐसे हो जैसे मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने, संशोधित करने और विलोपित करने की कार्यवाही उप निर्वाचन के नामांकन के अंतिम दिन अपरांह एक बजे तक पूरा कर लिया जाए।