{"_id":"5a5e51104f1c1b7f268b4ceb","slug":"15161307628-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाने के लिए अधिवक्ता लामबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाइनीज मांझे पर प्रतिबंध लगाने के लिए अधिवक्ता लामबंद
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। सुप्रीम कोर्ट व हाईकोर्ट के निर्देश के बावजूद चाइनीज मंझे की बिक्री और उससे लोगों के घायल होने से आक्रोशित दीवानी न्यायालय के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को कार्य बहिष्कार किया। मांझे से घायल अधिवक्ता के साथ प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपते हुए बिक्री को कंटेम्प्ट ऑफ कोर्ट बताते हुए पूर्ण प्रतिबंध लगाने की मांग की।
आए दिन चाइनीज मांझे का शिकार जिले में कोई न कोई व्यक्ति रोजाना हो जा रहा है। सोमवार को अधिवक्ता पृथ्वीनाथ तिवारी मांझे से बुरी तरह घायल हो गए। उनके गले में गंभीर चोटें आई। कान व उंगलियां आधी कट गई। मंगलवार को अधिवक्ताओं के प्रार्थना पत्र पर अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह ने कार्य बहिष्कार का प्रस्ताव पारित किया। मंत्री अनिल सिंह कप्तान, सुभाष चंद्र यादव, अवधेश सिंह, संतोष उपाध्याय, सुरेंद्र मिश्र, हिमांशु श्रीवास्तव, मोहम्मद उस्मान, ओमप्रकाश पाल, नीलेश निषाद आदि अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल घायल अधिवक्ता के साथ एसडीएम से मिलकर चाइनीज मांझा पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने पर बल दिया। अधिवक्ताओं ने कहा कि इससे आम जनमानस का जीवन संकट में पड़ गया है। जिला प्रशासन की जिम्मेदारी है कि नागरिकों की सुरक्षा से संबंधित समुचित उपाय करें।