फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   अस्पताल में फर्श पर हुआ महिला का प्रसव, लापरवाही का आरोप

अस्पताल में फर्श पर हुआ महिला का प्रसव, लापरवाही का आरोप

Wed, 17 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
अस्पताल में फर्श पर हुआ महिला का प्रसव, लापरवाही का आरोप

विज्ञापन
जौनपुर। जिला महिला चिकित्सालय में भर्ती महिला प्रसव पीड़ा से छटपटाती रही लेकिन स्टाफ नर्स उसे नजरअंदाज करती रहीं। असहनीय दर्द से परेशान महिला खुद बेड से उठकर बरामदे में पहुंच गई, जहां फर्श पर ही उसने बच्चे को जन्म दिया। इसके बाद अस्पताल में अफरातफरी मच गई। आननफानन में महिला को बेड पर ले जाया गया। महिला के ससुर ने सीएमओ और अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

केराकत के सर्की गांव निवासी महेंद्र यादव की पत्नी अंतिमा यादव को प्रसव पीड़ा होने पर 13 जनवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अंतिमा के ससुर लालता प्रसाद यादव का आरोप है कि सोमवार की आधी रात के बाद से ही बहू को प्रसव पीड़ा हो रही थी। इसकी जानकारी स्टाफ नर्स को दी गई तो उसने यह कहते हुए टाल दिया कि अभी प्रसव का समय नहीं हुआ है। समय पूरा होगा तो वह खुद उसे प्रसव कक्ष में लेजाएगी। आधी रात से लेकर दिन के दो बजे तक कई बार उसे असहनीय पीड़ा होने की शिकायत ड्यूटी पर तैनात स्टाफ नर्सों से की गई लेकिन किसी ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। दोपहर मे ंकरीब ढाई बजे जब पीड़ा बर्दाश्त के बाहर होगई तो अंतिमा खुद बेड से उठकर बरामदे की तरफ चली गई। वह बरामदे में पहुंची थी तभी फर्श पर ही उसने बच्चे को जन्म दे दिया। इसकी जानकारी होते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया। इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। लेकिन ऐसा है तो सीएमएस महिला को कार्रवाई का निर्देश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed