फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   वेदांत के विख्यात व प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे विवेकानंद

वेदांत के विख्यात व प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे विवेकानंद

Sat, 13 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
वेदांत के विख्यात व प्रभावशाली आध्यात्मिक गुरु थे विवेकानंद

विज्ञापन
जौनपुर। जयंती पर शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। जिले भर में आयोजित समारोहों में उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की गई। उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया गया।
तिलकधारी इंटर कालेज में शुक्रवार को हुई संगोष्ठी में प्रधानाचार्य डा. वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति का प्रचार विश्व विश्व भर में किया। प्रवक्ता डा.सुनील सिंह ने कहा कि उनका मूल मंत्र जागो, उठो और तब तक न रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न कर लो था। इस पर युवाओं को अमल करना चाहिए। संगोष्ठी का संचालन प्रवक्ता डा.सुनील कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर वीके सिंह, विरेंद्र सिंह परिहार, डा.नम्रता सिंह, राजेश सिंह, रमेशचंद्र सिंह, हृदय कुमार, रमेश कुमार सिंह, नरेंद्र कुमार सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, कपिलदेव सिंह, बद्रीनाथ व दिनेश कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुजानगंज व खुटहन संवाददाता के मुताबिक प्रनवम स्कूल आट्र्स में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई गई। प्रबंधक प्रमोद सिंह ने कहा कि स्वामी जी के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए। कुलदीप पांडेय, कमलेश, विजय दुबे, शिलजा प्रमोद सिंह व खुशबू आदि मौजूद रहे। वहीं खुटहन के पंडित दीनदयाल उपाध्याय बालिका इंटर कॉलेज रुस्तमपुर में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या प्रिया पांडेय ने स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीकृष्ण पांडेय बड़कऊ, त्रिलोचन प्रचेता,लवलेश कुमार,बृजेंद्र तिवारी मौजूद रहे। मडिय़ाहूं संवददाता के मुताबिक स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज में मुख्य अतिथि विधायक डा. लीना तिवारी ने विवेकानंद के जीवन-दर्शन पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता पूर्व विधायक और कालेज प्रबंधक समिति के अध्यक्ष राजदेव सिंह ने की। अजय सिंह, चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू, ब्रह्मदेव मिश्र, प्रधानाचार्य विनोद तिवारी,भैया राम पटेल ,लल्लन मिश्र, गौरीशंकर मिश्र, प्रदीप कुमार सिंह, अजय मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभिभाषण में प्रिया ने मारी बाजी
जौनपुर। स्वामी विवेकानंद की जयंती पर ऋषिकुल एकेडमी में अभिभाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रिया को पहला, मनमोहन को दूसरा और सलोनी साहू को तीसरा स्थान मिला। गरिमा, अंजलि, दीपशिखा, पूर्णिमा, सपना, प्रभात, गोलू, योगेश, आदित्य को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। जेसीआई की ओर से कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल, आलोक सेठ, आशुतोष, नीरज, अतुल, संजीव कुमार, रमेश, आदि मौजूद थे।


विवेकानंद की प्रतिमा को साफ किया
जौनपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी ने युवा दिवस पर जिला संयोजक सचिन तिवारी के नेतृत्व में सिपाह स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क की सफाई मूर्ति को साफ कर माल्यार्पण किया। विवेकानंद के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। सह संयोजक ऋषिकेश श्रीवास्तव प्रांत प्रमुख कृषि आयाम रमेश यादव ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर विस्तापर प्रकाश डाला। इस मौके पर नगरमंत्री विशाल सिंह, मोनू शर्मा, शशांक, शीलू चौहान, विनीत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed