{"_id":"5a5908464f1c1bea408b4789","slug":"151578444320-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघर्ष के बाद ही प्राप्त होती है लक्ष्य -कृष्ण प्रहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संघर्ष के बाद ही प्राप्त होती है लक्ष्य -कृष्ण प्रहर
Updated Sat, 13 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। लक्ष्य की प्राप्ति का मार्ग आसान नहीं होता । लक्ष्य को हासिल करने में तमाम परेशानियां आती हैं। इन परेशानियों का संघर्ष करने वाला ब्यक्ति ही लक्ष्य को हासिल करता है। उक्त बातें मुख्य अतिथि प्रदेश के अपर महाधिवक्ता कृष्ण प्रहर ने शुक्रवार को सिटी पब्लिक स्कूल मुंगराबादशाहपुर परिसर में अखिल भारतीय बिद्यार्थी परिषद द्वारा जेडी क्वीज प्रतियोगिता पुरस्कार बितरण व स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में कही।
उन्होंने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल करने वाली छात्रा प्रीति गुप्ता को साइकिल, दूसरे स्थान पर रही खुशी गुप्ता को कुर्सी सेट व तीसरे स्थान पर रहे बिवेक गुप्ता को पंखा देकर सम्मानित किया। साथ ही नगर पालिकाध्यक्ष शिव गोबिंद साहू ने 7 30 छात्रो को सांत्वना पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि प्रदेश के अपर महाधिवक्ता कृष्ण प्रहर व विशिष्ट अतिथि सत्य प्रकाश राय, भुपेंद्र व रजनीश ने मां सरस्वती व स्वामी बिवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक आलोक कुमार गुप्त व संचालन दुर्गेश द्विवेदी ने किया। इस मौके पर लाल साहब सिंह, योगेंद्र नाथ गुप्त,बिजय कुमार तिवारी,आदित्य जायसवाल,श्याम सुंदर दूबे सहित भारी संख्या मे छात्र,शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे। अंत में भारतीय बिद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष व कार्यक्रम प्रमुख जितेंद्र पांडेय ने आये हुए अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।