फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   घने कोहरे के बीच आपस में टकराई तीन ट्रकें, एक घायल

घने कोहरे के बीच आपस में टकराई तीन ट्रकें, एक घायल

Fri, 12 Jan 2018 12:57 AM IST
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
घने कोहरे के बीच आपस में टकराई तीन ट्रकें, एक घायल
रायबरेली-जौनपुर हाईवे पर मछलीशहर विद्युत उपकेंद्र के पास घने कोहरे के बीच बुधवार की रात एक ही दिशा में जा रही तीन ट्रकें आपस में टकरा गई। एक ट्रक पर सवार युवक घायल हो गया। ट्रकों के आपस में टकराने पर हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने क्रेन मंगाकर ट्रको को हटवाकर घंटेभर बाद यातायात को बहाल करवाया।
विज्ञापन

नगर के बड़े विद्युत उपकेंद्र के पास बुधवार की रात लगभग बारह बजे कोहरा अधिक होने के कारण आगे रास्ता नहीं दिखाई दे रहा था। सड़क पर खड़ी ट्रक में पीछे से आ रही ट्रक ने टक्कर मार दी। उसके पीछे चल रही ट्रक भी टकरा गई। इस घटना में ट्रक पर सवार पवन कुमार (25 ) पुत्र राम अवध यादव निवासी बहादुरपुर थाना जलालपुर घायल हो गए। हादसे के बाद रास्ता जाम हो गया।वाहनो को जंघई बाजार की तरफ मोड़कर इलाहाबाद भेजा गया। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल की अस्पताल में भर्ती कराया। गुरूवार को भोर में क्रेन के सहारे ट्रकों को सड़क से हटाने के बाद जौनपुर रायबरेली मार्ग चालु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed