फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ड्यूटी के साथ मतदाता जागरुकता अभियान में करें सहयोग-सीडीओ

ड्यूटी के साथ मतदाता जागरुकता अभियान में करें सहयोग-सीडीओ

Fri, 19 Apr 2019 12:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Apr 2019 12:11 AM IST
विज्ञापन
ड्यूटी के साथ मतदाता जागरुकता अभियान में करें सहयोग-सीडीओ
जौनपुर। मुख्य विकास अधिकारी व स्वीप प्रभारी गौरव वर्मा की अध्यक्षता में गुरुवार को कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में मतदाता जागरूकता फोरम का आयोजन किया गया। इस मौके पर अधिकारियों व कर्मचारियों को अपने परिवार व समुदाय के लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक करने पर जोर दिया गया। कर्मचारियों को फोरम के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी गई। मुख्य विकास अधिकारी व स्वीप प्रभारी गौरव वर्मा ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी मतदाता जागरूकता फोरम के सदस्य हैं। उस विभाग का विभागाध्यक्ष उक्त फोरम का अध्यक्ष है और समस्त अन्य अधिकारी व कर्मचारी उसके सदस्य हैं। फोरम का कार्य सभी विभागों को व उनके परिवार के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करना और समुदाय को भी मतदान करने के लिए जागरूक करना है। उन्होंने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों से ड्यूटी के साथ- साथ मतदाता जागरुकता अभियान में भी सहयोग करने की अपील किया । कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए मतदान करना जरूरी है। इस लिए 12 मई को मतदान अवश्य करें। जिससे जनपद का वोटिंग प्रतिशत बढ़ सके। जिला विकास अधिकारी दयाराम ने मतदान डियूटी में लगे अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदान करने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिससे कोई भी मतदाता वोट करने से वंचित न रह जाय। इस अवसर पर सीएमओ डा. रामजी पांडेय, बीएसए राजेन्द्र प्रसाद सिंह, स्वीप कोआर्डिनेटर सै. मो. मुस्तफा, डीपीआरओ सभाजीत पांडेय, जिला कृषि अधिकारी अमित चौबे,डीएसओ अजय सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विरेंद्र सिंह, जिला उद्यान अधिकारी हरिशंकर राम, भूमि संरक्षण अधिकारी ओंकर सिंह आदि अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed