फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   कुलपति के समर्थन में उतरे पूविवि के छात्र

कुलपति के समर्थन में उतरे पूविवि के छात्र

Fri, 04 Jan 2019 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
कुलपति के समर्थन में उतरे पूविवि के छात्र
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के विरोध में गुरुवार को विवि के छात्र समर्थन खड़े हो गए। इंजीनियरिंग संस्थान के सामने खड़े होकर कुलपति के खिलाफ हो रही बयानबाजी बंद करने की मांग की। विवि के सभी विभागों के छात्र-छात्राओं ने कहा कि कुलपति विवि और छात्रहित के लिए काम करते हैं। लोग साजिश कर उन्हें बदनाम कर रहे हैं। विश्वविद्यालय परिसर में सुबह एकत्रित विरोध कर रहे लोगों की निंदा की। कुलपति के विरोध में बयान देने वाले लोगों के खिलाफ छात्रों ने नारेबाजी की। इसी क्रम में सभी हास्टल के वार्ड ब्वाय महेंद्र यादव के नेतृत्व में कुलपति के पक्ष में लामबंद हुए। इस दौरान राजन गुप्ता, नितिन कुमार, रवीश, विशाल सोनी, सुनील गुप्ता, सच्चिदानंद दुबे, रंजीत, लक्ष्मी नारायण आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed