{"_id":"5a53cac44f1c1b41198b5a6b","slug":"15154410113-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण से वंचित नहीं रहे एक भी शिशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण से वंचित नहीं रहे एक भी शिशु
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदलापुर / घनश्यामपुर । शून्य से दो वर्ष तक के बच्चे व गर्भवती महिलाओं को शत प्रतिशत टीकाकरण करना हम सब की ड्युटी में शामिल है । इस मामले में किसी भी तरह की लापरवाही नहीं किया जाए । उक्त बातें बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डा. एससी वर्मा ने सोमवार को प्राथमिक विद्यालय पुरानीबाजार में आयोजित सघन मिशन इंद्रधनुष के चौथे चक्र के उद्घाटन समारोह में कही।
उन्होंने कहा कि गर्भवती महिलाओं को टीटी और दो वर्ष तक के बच्चों को वीसीसी , पेंटा ,हेपटाइटिस , खसरा , मस्तिष्क ज्वर , विटामिन ए , पोलियो , डीपीटी तथा बुष्टर का टीका लगना है। डा. संजय दुबे ने कहा कि ब्लाक के 24 उपकेंद्र पर एएनएम द्वारा प्राथमिकता के तौर पर टीकाकरण का कार्य करना है । सघन मिशन इन्द्रधनुष के तहत 8 जनवरी से 18 जनवरी तक अभियान चलाया जायेगा । लक्ष्य के मुताबिक दो वर्ष तक के 1499 बच्चों को व 266 गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण करना है । विधायक प्रतिनिधि बदलापुर मंडल के अध्यक्ष गंगा प्रसाद सिंह ने किया। संचालन स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने किया। इस मौके पर सभासद हरिजीत शर्मा , सीडीपीओ निर्मला गुप्ता , एएनएम प्रियंका राय , विजय बहादुर बर्मा व मयंक चौरसिया आदि मौजूद थे ।