फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   किताबें होती है पूर्ण ज्ञान का आधार

किताबें होती है पूर्ण ज्ञान का आधार

Tue, 09 Jan 2018 01:17 AM IST
Updated Tue, 09 Jan 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
किताबें होती है पूर्ण ज्ञान का आधार

विज्ञापन
जफराबाद। कैबिनेट मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि जीवन में शिक्षा का महत्व हर चीज से अधिक है। बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने के लिए कभी भी कुंजी का उपयोग नहीं करना चाहिए। उन्हें किताब और कुंजी में फर्क को समझना चाहिए और किताबों से ज्ञान लेना चाहिए। क्यों की किताब ही पूर्ण ज्ञान है।

वह सोमवार को हरजूपुर स्थित देवी प्रसाद इंटर कालेज के वार्षिकोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थी।उन्होंने कहा शिक्षा ज्ञान वर्धक होनी चाहिए। ज्ञान नहीं देने वाली शिक्षा निरर्थक होती है। छात्र छात्राओं से अपील किया कि वे आज के बदलते परिवेश में मोबाइल, लैपटॉप, इंटरनेट का उयोग सोच समझ करें। क्योंकि यह एक तरफ जहाँ किन्ही जगह पर फायदे मंद है तो दूसरी तरफ इसका दुरुपयोग भी हो रहा ह। विद्यालय के प्रबंधक रामसिंह मौर्य तथा प्रधानाचार्य वीरेंद्र प्रताप मौर्य को अच्छे शिक्षित वातावरण के लिए खुले मन से प्रसंसा किया। विशिष्ट अतिथि विधायक दिनेश चौधरी ने कहा कि शिक्षा हमकों सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने में मदद करती है। कार्यक्रम को भाजपा के जिला महामंत्री डा. अजय सिंह ने भी संबोधित किया। तत्पश्चात प्रबंधक रामसिंह मौर्य तथा प्रधानाचार्य वीरेंद्र प्रताप मौर्या ने अतिथियों का स्मृति चिन्ह अंगवस्त्रम देकर स्वागत किया। इसके पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत में अतिथियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वल्लन के साथ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुशील उपाध्याय तथा संचालन कमलेश कुमार ने किया। समारोह में विद्यालय के बच्चो ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मन मोह लिया। सरस्वती गीत अनुराधा, स्वीटी, अंजलि, स्वागत गीत नीता सिंह मौर्या, अनुराधा सोनी आदि ने कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि डा. विजय चंद पटेल, भाजपा नेत्री किरन श्रीवास्तव, प्रिंस सिंह, प्रवीन सिंह, चंदन चौहान, धर्मराज सिंह, महादेव पहलवान, रामलखन,दिलीप कुमार, अवधराज रेखा, पूनम, संगीता, अनिता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed