फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   जौनपुर में शुरू होगी टेली मेडिसिन की सुविधा

जौनपुर में शुरू होगी टेली मेडिसिन की सुविधा

Mon, 08 Jan 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
जौनपुर में शुरू होगी टेली मेडिसिन की सुविधा

विज्ञापन
जौनपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि जौनपुर में डाक्टरों की कमी को देखते हुए टेलीमेडिसिन की सुविधा जिला अस्पताल में मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने इसके लिए सीएमओ को प्रस्ताव तैयार करने का निर्देश दिया है।
पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में रविवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से वार्ता करते हुए अनुप्रिया पटेल ने कहा कि जौनपुर को मेडिकल सुविधाएं बेहतर करने के लिए जो भी प्लान हो तैयार किए जाएं। उसे अमली जामा पहनाना मेरा काम है। डायलिसिस वार्ड के संबंध में उन्होंने पूछा तो सीएमओ ने बताया कि हेरिटेज अस्पताल वाराणसी को काम मिला है लेकिन अभी तक प्रक्रिया शुरू नहीं हो सका है। सीएमओ डाक्टर ओपी सिंह ने एनसीडी क्लिनिक के बारे में उन्हें अवगत कराया और कहा कि नि:शुल्क डायबिटीज कैंसर, मानसिक रोग की जांच हो रही है। इस वार्ड को और बेहतर करने का मंत्री ने आदेश दिया है। चिकित्सकों की कमी को देेखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि टेली मेडिसिन की सुविधा जिला अस्पताल में मुहैया होने से लोगों को इलाज में काफी सुविधा होगी। बीएचयू से जिला अस्पताल को जोड़ा जाएगा। जहां किसी तरह का कोई परामर्श चिकित्सक टेली मेडिसिन के माध्यम से बीएचयू के डाक्टरों से ले सकेंगे।
विज्ञापन


तेजी से होगा मेडिकल कालेज का काम
जौनपुर। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज जौनपुर के भवन निर्माण में तेजी आएगी। इसमें जो भी बाधाएं हैं उसे दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के लिए कई तरह का प्लान तैयार किया जा रहा है जिसे शीघ्र ही अमली जामा पहना दिया जाएगा। इस मौके पर राज्यमंत्री गिरीश यादव, अपना दल के विधानमंडल के नेता नीलरतन नीलू, विधायक राहुल, विधायक डा. लीना तिवारी, प्रदेश सचिव पप्पू माली, जिलाध्यक्ष राजनाथ पटेल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed