फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   डग्गेमारी हुई तो नपेंगे एआरटीओ

डग्गेमारी हुई तो नपेंगे एआरटीओ

Sun, 07 Jan 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
डग्गेमारी हुई तो नपेंगे एआरटीओ

विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कर-करेत्तर की समीक्षा बैठक शनिवार की देर शाम तक चली। बैठक में गत वर्ष की तुलना में वन में 50 लाख, उद्योग मे 65.50 लाख, सड़क एवं पुल एक लाख, माइनर में 156 लाख, लौह एवं खनन में 71 लाख रूपये लक्ष्य से कम प्राप्त होने पर नाराजगी जताई। डीएम ने एआरटीओ अनिल राय, सौरभ कुमार को अवैध बसों के संचालन व डग्गामारी रोकने का निर्देश दिया। कहा कि डग्गेमारी हुई तो कार्रवाई होगी। डीएसओ अजय प्रताप सिंह सहायक श्रमायुक्त बीएन दूबे को लक्ष्य पूर्ण करने के अभियान चलाने का निर्देश दिया। मण्डी एवं नगर पालिका परिषद/ नगरपंचायत द्वारा शत प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने पर संतोष व्यक्त किया। बैठक में ईओ नगर पालिका जौनपुर कृष्ण चन्द्र के समय से उपस्थित न होने पर नाराजगी जताया और चेतावनी दी। जिलाधिकारी द्वारा आईजीआरएस की गहन समीक्षा की गई तथा प्रतिदिन शिकायतों का निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी आरपी मिश्र, रामआसरे सिंह, आबकारी अधिकारी पवन कुमार, डीएसओ अजय प्रताप सिंह, विद्युत डीसी गुप्ता, आईजी स्टैम्प पीके सिंह, व्यापार कर अधिकारी अभिषेक श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।


जिलाबदर अपराधियों पर रखें नजर
जौनपुर। कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में अभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक हुई। डीएम ने कहा कि अपहरण, डकैती, बलात्कार जैसे जघन्य अपराधों में किसी भी दशा में अपराधियों की जमानत न होने पाए। जिला बदर अपराधियों पर निरंतर निगरानी रखकर नियंत्रण रखा जाय। एसपी केके चौधरी ने शासकीय अधिवक्ताओं से अपेक्षा किया कि पुराने वादों का निस्तारण प्राथमिकता से करायें तथा अपराधियों को सजा दिलायें। धारा 376 व 164 में मजिस्ट्रेट के सामने बयान होने के बाद पक्षद्रोही होने पर कार्यवाही कराएं तथा मानिटरिंग सेल में भी प्रस्तुत किया जाय। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी आरपी मिश्र, रामआसरे सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक संजय राय, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर नृपेन्द्र, सीओ सदर विनय कुमार द्विवेदी, मछलीशहर सौम्या पाण्डेय, उप जिलाधिकारी सदर प्रियंका प्रियदर्शनी, मंगलेश दूबे, विमल कुमार दूबे, जयनरायन सचान, विजय प्रकाश तिवारी, डिप्टी कलेक्टर रमापति बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed