फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   पुल की टूटी रेलिंग से दुर्घटना की संभावना

पुल की टूटी रेलिंग से दुर्घटना की संभावना

Sat, 06 Jan 2018 12:37 AM IST
Updated Sat, 06 Jan 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
पुल की टूटी रेलिंग से दुर्घटना की संभावना

विज्ञापन
मछलीशहर। क्षेत्र के मछलीशहर-सुजानगंज मार्ग पर मुस्तफाबाद बाजार के बगल से गुजरी शारदा सहायक नहर पर बनी पुलिया की रेलिंग टूट चुकी है। जिससे पुलिया के पास दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। तहसील मुख्यालय को जोडने वाले मार्ग पर वाहनों की संख्या में लगतार वृद्धि हो रही है।

सुजानगंज, बेलवार, कुन्दहा बाजार, शांति नगर सहित दर्जनों बाजार के आने जाने वाले लोग जिला व तहसील मुख्यालय आने के लिए इसी मार्ग से जाते हैं। बड़े अधिकारी में अक्सर इसी मार्ग से जाते हैं। टूटी हुई पुलिया की रेलिंग को देखते हुए गुजरते है। किन्तु टूटी हुई रेलिंग को अनदेखा कर देते है। रेलिंग विहीन पुलिया पर से दिनभर में तमाम स्कूली वाहन भी गुजरते है। पुलिया के आसपास रहने वाले ग्रामीण कल्लू तिवारी, एसके सिंह, सुदर्शन, गजराज पाण्डेय, विजय पटेल, इमरान, छोटेलाल तिवारी ने बताया पुलिया के रेलिंग कई वर्षो से टूटी पड़ी हुई है। हम लोगों ने जनप्रतिनिधियो से लेकर विभाग के अधिकारियों से कई बार पुलिया की टूटी रेलिंग बनाने के लिए पत्र दिया है। किन्तू रेलिंग नहीं बन सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed