{"_id":"5a4a88c44f1c1b95188bd1fc","slug":"151483428315-jaunpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मय से करें शिकायतों का निस्तारण,वरना होगी कार्यवाही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मय से करें शिकायतों का निस्तारण,वरना होगी कार्यवाही
Updated Tue, 02 Jan 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने सोमवार की शाम कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया। साथ ही आईजीआरएस की प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा किया। इस दौरान शासन के निर्देशानुसार शिकायतों का निस्तारण करने और सभी अधिकारियों को सीयूजी नम्बर हमेशा खुला रखने का निर्देश दिया। साथ ही सीयूजी नम्बर बंद पाये जाने पर कार्यवाही करने की चेतावनी दी।
जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने मुख्य विकास अधिकारी, सीएमओ, एडीएम वित्त व राजस्व, सीआरओ, पीडी, डीआईओएस, डीपीआरओ, डीएसओ व राजस्व विभाग के अधिकारियों की शिकायतों के निस्तारण में विलम्ब होने पर नाराजगी जताया।कहा कि सभी अधिकारी शासन के निर्देशानुसार शिकायतों का निस्तारण करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाए। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारियों का सीयूजी नम्बर हमेशा खुले रहना चाहिए। अगर किसी का बंद पाया गया तो उसके विरुद्घ कार्यवाही की जाएगी। डीएम ने कहा कि प्रत्येक सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में शाम पांच बजे आईजीआरएस की समीक्षा बैठक की जाएगी। जिसमें सभी अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है। इस अवसर पर नगर मजिस्ट्रेट इंद्रभूषण वर्मा, उपायुक्त मनरेगा कमलेश सोनी, जिला सेवायोजन अधिकारी राजीव सिंह, सीओ सदर विनय द्विवेदी, एसओसी संजय राय, एआरटीओ प्रशासन अनिल राय आदि अधिकारी उपस्थित रहे।